फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yoga Festival Asian Record Set in Hyderabad Over 6000 People Performed Bhujangasana know details

योग महोत्सव: हैदराबाद में बना एशियाई रिकॉर्ड, 6,000 से अधिक लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन

Sat, 02 May 2026 07:02 PM IST
Udit Barsaley न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: Udit Barsaley Updated Sat, 02 May 2026 07:02 PM IST
सार

21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले तेलंगाना की राजधानी में एशियाई रिकॉर्ड बना है। करीब 50 दिन पहले आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 6,000 से अधिक लोगों ने एक साथ भुजंगासन कर कीर्तिमान स्थापित किया।

विज्ञापन
Yoga Festival Asian Record Set in Hyderabad Over 6000 People Performed Bhujangasana know details
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले हैदराबाद में बना नया कीर्तिमान - फोटो : पीआईबी

विस्तार

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) की तरफ से तेलंगाना में आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में योग महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से ठीक 50 दिन पहले आयोजित किया गया। 50-दिनों की उलटी गिनती शुरू होने के प्रतीक की तरह इस उत्सव का आयोजन कान्हा शांति वनम में किया गया। इस आध्यात्मिक केंद्र में हजारों लोगों योगाभ्यास करने पहुंचे।

विज्ञापन


कीर्तिमान एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
आयोजन करने वाले लोगों के मुताबिक हैदराबाद के कान्हा शांति वनम में 6,000 से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ भुजंगासन किया। यह एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, जिसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन विरासत और मानवता के लिए अमूल्य उपहार बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने स्वस्थ, शांतिपूर्ण और अनुशासित समाज बनाने में योग की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग आधुनिक चुनौतियों का प्रभावी समाधान है। आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग समग्र कल्याण के लिए एक वैश्विक आंदोलन बन गया है।



योग 365 पहल
जाधव ने नवोन्मेषी योग 365 पहल पर प्रकाश डाला। आयुष मंत्रालय, हैबिल्ड और एमडीएनआईवाई के सहयोग से इसे चला रहा है। यह नागरिकों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। 21 जून तक 100-दिवसीय मुफ्त योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अगला योग महोत्सव खजुराहो, मध्य प्रदेश में होगा।

अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और प्रमुख प्रदर्शन
इस कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के राजनयिकों ने भाग लिया। योग महोत्सव का मुख्य आकर्षण सामान्य योग प्रोटोकॉल का सामूहिक प्रदर्शन था। एमडीएनआईवाई के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) काशीनाथ समगंडी ने सत्र का नेतृत्व किया। इसके बाद दाजी द्वारा हार्टफुलनेस ध्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नाट्ययोग प्रदर्शन और एक कोरियाई टीम द्वारा योग फ्यूजन प्रस्तुति भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed