{"_id":"5eddf7928ebc3e906700c4f3","slug":"yes-bank-case-enforcement-directorate-raids-five-premises-of-cox-and-kings-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक मामला: प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई में कॉक्स एंड किंग्स के पांच परिसरों में मारे छापे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यस बैंक मामला: प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई में कॉक्स एंड किंग्स के पांच परिसरों में मारे छापे
Mon, 08 Jun 2020 02:02 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को यस बैंक मनी लॉन्ड्रिंग जांच मामले में मुंबई में वैश्विक पर्यटन और यात्रा कंपनी 'कॉक्स एंड किंग्स' के कम से कम पांच परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छापे मारे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि कॉक्स एंड किंग्स यस बैंक के शीर्ष कर्जदारों में था और बैंक ने कंपनी को 2,260 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। उन्होंने कहा कि तलाशी का मकसद मामले में अधिक सबूत जुटाना है और इसके तहत पांच परिसरों को कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन
ईडी एक कथित धोखाधड़ी के मामले में यस बैंक और कई अन्य बड़े कॉरपोरेट समूहों की जांच कर रहा है, जिन्हें बैंक द्वारा दिया गया भारी ऋण गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बन गया। यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को मार्च में गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में मुंबई की एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष उनके खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन