{"_id":"5928bc694f1c1bd44a535c17","slug":"yeddyurappa-will-be-bjp-s-cm-face-in-karnataka-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह का ऐलान, येदियुरप्पा होंगे कर्नाटक में भाजपा का चेहरा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शाह का ऐलान, येदियुरप्पा होंगे कर्नाटक में भाजपा का चेहरा
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 27 May 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बाद अब भाजपा कर्नाटक में भी कमल खिलाने की पूरी कोशिश में जुट गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
राज्य में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। यह पूछे जाने पर कि येदियुरप्पा जो प्रदेश पार्टी अध्यक्ष हैं, वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे? शाह ने कहा, ‘हां वे होंगे। कर्नाटक में येदियुरप्पा के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि येदियुरप्पा को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री पद की कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी। उन पर जमीन और अवैध खनन घोटाले के आरोप लगे थे। कर्नाटक भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। बीते दिनों गुटबाजी से निजात पाने के लिए पार्टी ने कई नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
वहीं शाह ने संकेत दिया कि गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपानी इस शीर्ष पद के लिए पार्टी की पसंद होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या रूपानी गुजरात चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे? शाह ने कहा, ‘वे पहले से ही मुख्यमंत्री हैं।’ उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 150 से अधिक सीटें जीतेगी।
गुजरात में साल के अंत में चुनाव होने हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में अभी तय नहीं किया है। हिमाचल में भी गुजरात के साथ चुनाव होने हैं।