फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yashwant Sinha hits back on Jaitley, say if I had been a job applicant he is not there

जेटली के तंज पर बोले यशवंत- मुझे नौकरी की जरूरत होती तो IAS की जॉब न छोड़ता

Fri, 29 Sep 2017 11:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 29 Sep 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
Yashwant Sinha hits back on Jaitley, say if I had been a job applicant he is not there
यशवंत सिन्हा

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के इंडियन एक्सप्रेस में लिखे लेख के बाद भाजपा में शीर्ष स्तर पर वाकयुद्ध शुरू हो गया है, साथ ही भाजपा में खेमाबंदी भी सामने आने लगी है। यशवंत के पक्ष में जहां भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा खुलकर सामने आ गए वहीं जेटली के पक्ष में पार्टी के बाकी नेता खड़े हो गए हैं, खास बात ये है कि इस मुद्दे पर खुद यशवंत के बेटे और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने भी जेटली का पक्ष लिया था। वहीं कल वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी यशवंत सिन्हा पर पलटवार करते हुए इशारों-इशारों में उन्हें 80 की उम्र में नौकरी का आवेदक बताया था। 

विज्ञापन

 

जेटली के इस वार के बाद यशवंत कहां चुप रहने वाले थे उन्होंने एक बार फिर उन्होंने वित्तमंत्री पर वार किया है। इंडियन एक्स्रपेस की खबर के अनुसार यशवंत ने जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि, "अगर मैं आवेदक होता तो निश्चित तौर पर वह (अरुण जेटली) पहले नंबर पर नहीं होते"। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए यशवंत ने कहा कि "अगर मुझे नौकरी की जरूरत होती तो मैं IAS की जॉन न छोड़ता, जिसे त्यागकर राजनीति में आया था।"

विज्ञापन



यशवंत ने ये भी कहा कि "जेटली की स्पीच काफी शोध वाली थी लेकिन निजी हमले के मुद्दे पर वह आड़वाणी जी की नसीहत खुद ही भूल गए।"


बता दें कि ये सारा विवाद उस समय शुरू हुआ था जब पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने इंडियन एक्सप्रेस में एक लेख लिखा था, जिसमें उन्होंने बीजेपी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़े किए थे। 

पढ़ें: चुनावी बॉन्ड योजना को अंतिम रूप दे रही सरकार : जेटली

इसके बाद गुरुवार को भी वह सरकार पर हमलावर रहे। जिसके बाद शाम होते होते वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि वे (यशवंत सिन्हा) वित्त मंत्री के रूप में खुद अपना ही रिकॉर्ड भूल गए हैं। 80 साल की उम्र में भी पद की लालसा रखने वाले सिन्हा नीतियों के बजाय व्यक्ति को निशाना बना रहे हैं।

'चिदंबरम के साथ मिल गए हैं सिन्हा'

Yashwant Sinha hits back on Jaitley, say if I had been a job applicant he is not there

साथ ही उन्होंने सिन्हा पर पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के साथ साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें यह भी याद नहीं रहा कि दोनों एक-दूसरे के कितने बड़े कटु आलोचक थे। जेटली ने बृहस्पतिवार को दिल्‍ली एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान यशवंत का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों में कहा कि उनके पास न तो पूर्व वित्तमंत्री होने की सुविधा है और न ही ऐसा पूर्व वित्तमंत्री होने का सुख है जो अब स्तंभकार बन चुके हैं।
 

वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री के नाते वे पॉलिसी पैरालाइसिस (यूपीए के दूसरे कार्यकाल में) को कैसे भूल सकते हैं। वे 1998 और 2002 में बैंकों के डूबे कर्ज के 15 फीसदी के स्तर पर जाने (जब सिन्हा वित्त मंत्री थे) को भी याद नहीं रखना चाहेंगे।

उन्हें यह भी याद नहीं रहेगा कि 1991 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 400 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया था। यह सब कुछ भूल कर वे एक नई कहानी सुना सकते हैं, लेकिन दो पूर्व वित्त मंत्रियों के मोर्चा बना लेने से तथ्य नहीं बदल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed