फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yashwant Sinha BJP leader attacks on finance minister Arun Jaitley

पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा का जेटली पर हमला- नोटबंदी और गिरती अर्थव्यवस्था पर कसा तंज

Wed, 27 Sep 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Wed, 27 Sep 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
Yashwant Sinha BJP leader attacks on finance minister Arun Jaitley
यशवंत सिन्हा - फोटो : FILE PHOTO
भारत की अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर भाजपा के अंदर से आवाज उठने लगी है। भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने गिरती अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक लेख लिखा है। इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे गए लेख में सिन्हा ने देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा। सिन्हा ने लिखा है कि उनका यह लेख देश के बड़े तबके की तरफ से है जिसमें बीजेपी के वे लोग भी शामिल हैं जो कुछ भी बोलने से डरते हैं।
विज्ञापन


सिन्हा ने लिखा है कि लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे आने से पहले ही तय हो गया था कि अरुण जेटली ही वित्त मंत्री होंगे ऐसे में उनका लोकसभा चुनाव हार जाना भी आड़े नहीं आया था। 
विज्ञापन


सिन्हा ने लिखा कि वह भी वित्त मंत्री रहे हैं और जानते हैं कि कितनी मेहनत करनी पड़ती है। सिन्हा ने आगे कहा कि ऐसे में जेटली के कंधे पर चार मंत्रालयों की जिम्मेदारी देना भी ठीक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए, वजह भी जान लीजिए
 

'सबको पीएम की तरह करीब से गरीबी दिखाएंगे जेटली'

Yashwant Sinha BJP leader attacks on finance minister Arun Jaitley
यशवंत सिन्हा
​सिन्हा ने जीएसटी को खराब तरीके से लागू किया गया प्लान बताया। सिन्हा ने लिखा केंद्र सरकार कहती है कि गिरती अर्थव्यवस्था के लिए जीएसटी जिम्मेदार नहीं है, दरअसल वह ठीक कह रही है। यह सब तो उससे काफी पहले ही शुरू हो गया था। 

यशवंत सिन्हा ने लेख के आखिर में यह भी लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी दावा करते रहे हैं कि उन्होंने गरीबी काफी करीब से देखी है और वित्त मंत्री बाकी सभी भारतीयों को भी उतने ही करीब से गरीबी दिखाने के लिए काम कर रहे हैं। सिन्हा ने लिखा कि अगर वह अब भी नहीं बोलेंगे तो यह उनकी राष्ट्र के प्रति जो ड्यूटी है उसके खिलाफ होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed