फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yamuna water again increased in Delhi due to rain on mountains

बढ़ेगी मुसीबत: पहाड़ों पर बारिश से दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का पानी, यूपी समेत कई राज्यों की नदियां उफान पर

Tue, 18 Jul 2023 05:56 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 05:56 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा और उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश की वजह से सभी प्रमुख नदियां फिर उफान पर हैं। यूपी के आगरा, मथुरा में यमुना व बदायूं में गंगा का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है।

विज्ञापन
Yamuna water again increased in Delhi due to rain on mountains
दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज बारिश - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा और उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश की वजह से सभी प्रमुख नदियां फिर उफान पर हैं। यूपी के आगरा, मथुरा में यमुना व बदायूं में गंगा का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है। वहीं, घग्गर, घाघरा व काली समेत ज्यादातर नदियां खतरे के निशान के करीब हैं। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है आैर सोमवार को 205.94 मीटर पर पहुंच गया। रविवार रात 11 बजे यह 206.01 मीटर पर आ गया था।  इस बीच, यूपी में बाढ़ से छह लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


दिल्ली में बाढ़ से निपटने और व्यवस्था सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी, डीजेबी, सेना, एनडीआरएफ, नौसेना समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी जुटे हुए हैं। वहीं, मथुरा में यमुना का पानी खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर चला गया है। मथुरा-वृंदावन के खादर की अधिकांश कॉलोनियों में 8 फुट तक पानी भर गया है। मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। कासगंज में गंगा में उफान जारी है। 
विज्ञापन


हरिद्वार में भीमगोंडा बैराज का फाटक टूटने से पानी का बहाव तेज हो गया है। टप्पल में गंगा-यमुना लगातार बढ़ रही हैं। नरौरा बैराज से सोमवार को दो लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़े जाने के बाद बरेली, शाहजहांपुर के 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। गाजियाबाद में भी कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। लोनी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी राहत शिविरों में ही रहने की अपील
यमुना में बढ़ते पानी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बाढ़ प्रभावितों से राहत शिविरों में ही रहने की अपील की है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यमुना में पानी बढ़ने के बाद निचले इलाकों से लगभग 26,784 लोगों को निकाला गया था, इनमें से 18,416 लोग अस्थायी तौर पर बनाए गए राहत शिविरों में रह रहे हैं, जबकि बाकी को उनके कहने पर रिश्तेदारों या अन्य जगह भेज दिया गया है।

21 तक भारी बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तटवर्ती गुजरात, ओडिशा, पूर्वोत्तर के राज्यों, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के ज्यादातर हिस्सों में 21 जुलाई तक भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।

-उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, विदर्भ और तेलंगाना में मंगलवार व बुधवार को मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


कुल्लू में दो जगह बादल फटे
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार सुबह करीब चार बजे खराहल घाटी के काईस कोटा नाला और बोड़सू में बादल फटने से न्योली नाला में तेजी से पानी आ गया। इसमें कई वाहन बह गए। एक जीप में तीन युवक सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई। मलबा में 18 वाहन दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed