फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YSRTP: अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर सकती हैं वाईएस शर्मिला! सोनिया-राहुल से मुलाकात की संभावना

Mon, 04 Sep 2023 07:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Sep 2023 07:08 PM IST
सार

YSRTP: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की बेटी वाई एस शर्मिला कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं और जल्द ही वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का इसमें विलय कर सकती है। सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Y S Sharmila may merge her party with Congress: Source
YS Sharmila - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की बेटी वाई एस शर्मिला कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं और जल्द ही वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का इसमें विलय कर सकती है। सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। 

Y S Sharmila may merge her party with Congress: Source
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

कल सोनिया और राहुल से कर सकती हैं मुलाकात
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला हैदराबाद के नजदीक कांग्रेस की 17 सितंबर को होने वाली महारैली में मौजूद रह सकती हैं। वह कल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात कर सकती हैं। 

Y S Sharmila may merge her party with Congress: Source
केसी वेणुगोपाल - फोटो : एएनआई (फाइल)

कांग्रेस ने दी यह प्रतिक्रिया
कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब इसके बारे में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, शर्मिला ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। यह एक बहुत ही सौहार्दपूर्ण बैठक थी। बहुत अच्छी बैठक थी। मुझे लगता है कि वह ही खुद मीडिया को समझाएंगी।  बाकी चीजों का आप इंतजार कीजिए और देखते रहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Y S Sharmila may merge her party with Congress: Source
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

तेलंगाना में भी पांच गारंटी की घोषणा करेगी कांग्रेस
वेणुगोपाल ने यह भी घोषणा की कि पार्टी हैदराबाद के पास 17 सितंबर को एक महारैली करेगी, जिस दिन तेलंगाना राष्ट्रीय एकता दिवस भी मनाया जाता है। कांग्रेस वहां तेलंगाना के लिए पांच गारंटी की घोषणा करेगी। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

विज्ञापन
Y S Sharmila may merge her party with Congress: Source
वाईएसआरटीपी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

वाईएसआरटीपी का कांग्रेस में हो सकता है विलय
सूत्रों ने बताया कि शर्मिला के बैठक में मौजूद रहने की संभावना है और निकट भविष्य में उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं और अपनी पार्टी का विलय कर सकती हैं, जो तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए एक ताकत का काम करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed