फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Xi Jinping re-elected as President, close ally Wang Qishan is Vice-President

सर्वसम्मति से शी जिनपिंग दोबारा बने चीन के राष्ट्रपति, उनके करीबी वांग बने उपराष्ट्रपति

Sat, 17 Mar 2018 12:39 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Xi Jinping re-elected as President, close ally Wang Qishan is Vice-President
शी जिनपिंग
चीन में शी जिनपिंग दोबारा राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं वहीं उनके करीबी वांग को उप राष्ट्रति चुना गया हैं। नेशनल कांग्रेस पीपल्स ने 2,970 वोटों के साथ सर्वसम्मति से उन्हें राष्ट्रपति निर्वाचित किया है। अब वह फिर से केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में कमान संभालेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि वह दो बार अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद 2023 में रिटायर हो रहे थे। उन्होंने मार्च 2013 में अपना पहला कार्यभार संभाला था वहीं अक्टूबर 2017 में दूसरा कार्यकाल शुरू किया था। संसद ने संविधान में संशोधन करते हुए राष्ट्रपति पद की सीमा को हटा दिया। इसके बाद उन्हें अनिश्चितकाल तक बनाए रखने का रास्ता साफ हुआ। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि चीन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए दो कार्यकाल की समय सीमा को समाप्त करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रभुत्व को बरकरार रखने और नेतृत्व की एकता के लिए यह जरूरी था। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शी जिनपिंग के आजीवन राष्ट्रपति रहने के प्रस्ताव का समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के दो कार्यकाल की समय सीमा को समाप्त करने का प्रस्ताव पेश किया था

Xi Jinping re-elected as President, close ally Wang Qishan is Vice-President
शी जिनपिंग
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने संविधान में संशोधन करके राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के दो कार्यकाल की समय सीमा को समाप्त करने का प्रस्ताव पेश किया था। हाल ही में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले शी के बारे में कहा जा रहा था कि इस प्रस्ताव से वह तीसरा कार्यकाल और उसके बाद भी आजीवन राष्ट्रपति बने रहेंगे।

इस पर चीन और विदेशों में चिंता और अटकलों का दौर शुरू हो गया था। चीनी क्रांति के बाद पार्टी के संस्थापक माओ जेदोंग ने भी निरंकुश सत्ता का उपभोग किया था। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के प्रवक्ता झांग येसूई ने पहली बार पार्टी के इस फैसले पर कहा था कि सीपीसी के संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति के लिए तो कार्यकाल की सीमा है, लेकिन पार्टी प्रमुख और सैन्य प्रमुख के कार्यकाल के बारे में कोई सीमा निर्धारित नहीं है। संविधान अब तक राष्ट्रपति के कार्यकाल के बारे में भी इसी परंपरा का पालन करता रहा है। 

शी ने 2013 में सत्ता संभाली थी। इसके अलावा वह पार्टी और सेना के अध्यक्ष रहे। चीन में पार्टी और सेना के प्रमुख का पद महत्वपूर्ण होता है, जबकि राष्ट्रपति का पद कुल मिलाकर रस्मी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed