फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Algeria India UN latest news in hindi

World Update: इस्राइल में हिजबुल्ला का हमला चार IDF जवान बलिदान; यूक्रेन पर 68 ड्रोन-चार रूसी मिसाइलों से हमले

Mon, 14 Oct 2024 12:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Algeria India UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

इस्राइल के शहर बिन्यामीना में ड्रोन हमले में लगभग 40 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। हमले का आरोप हिजबुल्ला संगठन पर लगाया जा रहा है। इस्राइली मीडिया ने बताया कि रविवार को लेबनान से दो ड्रोन लॉन्च किए गए। इस्राइली सेना का कहना है कि एक ड्रोन को गिरा दिया गया था। उन्नत वायुरक्षा प्रणालियों की मौजूदगी के बावजूद इस्राइल में लगातार हो रहे ड्रोन या मिसाइल हमले चिंता का विषय बने हुए हैं। दो दिन में यह दूसरी बार है जब इस्राइल में ड्रोन से हमला किया गया है। शनिवार को छुट्टी के दौरान तेल अवीव में एक ड्रोन हमला हुआ था, जिससे कोई क्षति नहीं हुई थी। इसी बीच रॉयटर्स ने बताया है कि हिजबुल्ला की तरफ से किए गए रॉकेट हमलों के कारण उत्तरी इस्राइल में सायरन बजने लगे। सेना ने कहा कि उसने हमलों को नाकाम कर लेबनान में अपने हमले तेज कर दिए।

विज्ञापन

इस्राइली सेना ने बताया- हिजबुल्ला के हमले में चार सैनिक बलिदान
पश्चिम एशिया में बीते एक साल से अधिक समय से जारी युद्ध के बीच इस्राइली रक्षा बलों (IDF) ने बताया है कि हिजबुल्ला की तरफ से लॉन्च मानव रहित विमान (यूएवी) ने सेना के एक आर्मी बेस को टक्कर मार दी। इस घटना में आईडीएफ के सैनिक बलिदान हो गए। आईडीएफ ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। IDF ने हमले के संबंध में अफ़वाहें फैलाने और घायल व्यक्तियों के नाम साझा करने से बचने और परिवारों की निजता का सम्मान करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्राइल की वायु सीमा की सुरक्षा के लिए अमेरिका देगा THAAD सिस्टम
अमेरिका ने अपनी उन्नत एंटी-मिसाइल सिस्टम- टर्मिनल हाई-एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) को इस्राइली सीमा की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। अमेरिका थाड को संचालित करने के लिए एक अमेरिकी सैन्य दल भी भेजेगा। पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन के निर्देश पर, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इस्राइली वायु रक्षा को मजबूत करने में मदद करने के लिए इस्राइल में THAAD बैटरी और अमेरिकी सैन्य कर्मियों के संबंधित दल की तैनाती को मंजूरी दी। यह फैसला इसी साल 13 अप्रैल और फिर 1 अक्तूबर को ईरान की तरफ से इस्राइल पर किए गए अभूतपूर्व हमले के बाद उपजे हालात को देखते हुए लिया गया है।

रूस ने यूक्रेन पर किए 68 ड्रोन हमले, चार मिसाइलें भी दागीं
यूक्रेनी वायुसेना ने रविवार को दावा किया कि रूस ने शनिवार रात उसके देश पर 68 ड्रोन हमले किए और चार चार मिसाइलें दागीं। उधर, रूस ने भी 13 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेन की वायु सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि रूस की तरफ से दागी गईं दो इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइलों ने पोल्टावा व ओडेसा को निशाना बनाया, जबकि दो केएच-59 गाइडेड एयर मिसाइलों ने चेर्निहाइव व सुमी क्षेत्रों को निशाना बनाया है। यूक्रेन की वायु रक्षा इकाइयों ने 31 ड्रोन नष्ट कर दिए, जबकि 36 का पता नहीं चल पाया। शायद उन्हें यूक्रेन के इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरणों ने नष्ट कर दिया होगा। 

दुबई पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज शार्दुल
भारत-यूएई समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना जहाज शार्दुल शनिवार को अपनी लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के तहत दुबई पहुंचा। अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, इस यात्रा का उद्देश्य भारत और यूएई के बीच समुद्री सुरक्षा, अंतरसंचालनीयता और सद्भावना को बढ़ावा देना है। आईएनएस शार्दुल प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन का हिस्सा है।

अल्जीरिया पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, समकक्ष तेब्बौने गर्मजोशी से स्वागत किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में अल्जीरिया पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भारतीय राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू के अल्जीरिया पहुंचने की जानकारी दी गई। पोस्ट में कहा गया कि हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने विशेष स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। राष्ट्रपति इससे पहले रविवार को अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की अपनी राजकीय यात्रा के लिए रवाना हुईं। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भारत-अफ्रीका संबंधों को गहरा करने के लिए किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की यह पहली यात्रा होगी।

लोकसभा सांसद विष्णु दयाल राम ने एपीए की समन्वय बैठक में भाग लिया
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बताया कि लोकसभा सांसद विष्णु दयाल राम ने 149वीं आईपीयू असेंबली के मौके पर एशियाई संसदीय असेंबली (एपीए) की समन्वय बैठक में भाग लिया। बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अगले हफ्ते जिनेवा में होने वाली 149वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) महासभा में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बिरला के साथ राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश व संसद के दोनों सदनों के अन्य सदस्य भी होंगे। सोमवार को बिरला जिनेवा में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे। आईपीयू में 180 सदस्य संसद व 15 सहयोगी सदस्य शामिल हैं, जो चीन, भारत, इंडोनेशिया, केप वर्दे, सैन मैरिनो व पलाऊ जैसे कई देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 

श्रीलंका में भारी बारिश से तीन की मौत, राजधानी क्षेत्र में स्कूल बंद
श्रीलंका में भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 1,25,000 से अधिक लोग फंस गए हैं। देश के 12 जिलों में हुई भारी बारिश के चलते सोमवार को राजधानी क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके ने प्रभावित लोगों के लिए राहत के रूप में अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये आवंटित करने का निर्देश दिया है। श्रीलंकाई नौसेना और सेना के जवानों को भी बाढ़ राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। 

सिंगापुर में भारतीय मूल के विपक्ष के नेता के खिलाफ मुकदमा शुरू
सिंगापुर के भारतीय मूल के विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह के खिलाफ सोमवार को मुकदमा शुरू हुआ। उन पर संसद में पूर्व सहयोगी रईसा खान के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में झूठ बोलने के दो आरोप लगाए गए हैं। प्रीतम सिंह की पूर्व सहयोगी रईसा खान पर आरोप है कि उन्होंने 2021 में संसद में दो बार झूठा बोला था कि वह एक दुष्कर्म पीड़िता को थाने लेकर गई थीं। जहां एक पुलिस अधिकारी ने उसके कपड़ों और शराब पीने के बारे में टिप्पणी की थी। प्रीतम सिंह पर आरोप है कि उन्होंने रईसा खान के झूठ को छिपाने के लिए विशेषाधिकार समिति के सामने गलत बयान दिए। अगर प्रीतम सिंह दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है। 

ब्रिक्स सदस्यता के लिए आवेदन करेगा श्रीलंका
श्रीलंका के नवनियुक्त विदेश मंत्री विजेता हेराथ ने सोमवार को कहा कि कोलंबो ब्रिक्स और न्यू डेवलपमेंट बैंक की सदस्यता के लिए आवेदन करेगा। गौरतलब है कि ब्रिक्स एक अंतरसरकारी संगठन है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इसके नए सदस्यों के रूप में सऊदी अरब, ईरान, इथियोपिया, मिस्र, अर्जेंटीना और संयुक्त अरब अमीरात शामिल किया गया है।

कोलंबो स्थित डिप्लोमैटिक कोर के साथ बातचीत के दौरान, हेराथ ने कहा कि श्रीलंका ब्रिक्स को सहयोग, शांति और विकास की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए एक प्रभावी साझेदारी मानता है। हेराथ ने कहा कि वह और राष्ट्रपति आगामी चुनावों के कारण 23 से 24 अक्तूबर तक रूस के कजान में आउटरीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे। देश का प्रतिनिधित्व विदेश सचिव करेंगे और सदस्यता के लिए श्रीलंका के अनुरोध को रिकॉर्ड में रखेंगे। उन्होंने पहले ही ब्रिक्स सदस्य देशों में अपने समकक्षों को पत्र लिखकर समर्थन मांगा है। इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता रूस के पास है।

ब्रिटेन में पेशेवरों की संख्या सबसे अधिक भारतीयों की: रिपोर्ट
ब्रिटेन में जातीय समूह के रूप में पेशेवर श्रमिकों की सबसे अधिक संख्या भारतीयों की है। सार्वजनिक नीति उद्देश्यों के लिए जातीय अल्पसंख्यकों को एक अखंड समूह के रूप में मानना अब देश में अर्थहीन हो गया है। थिंक-टैंक ‘पॉलिसी एक्सचेंज’ के विश्लेषण में सोमवार यह जानकारी सामने आई। विश्लेषण को आधुनिक ब्रिटेन का एक रूपचित्र : जातीयता और धर्म’ के नाम से प्रकाशित किया गया है। यह देश में विभिन्न जातीय समूहों की जनसांख्यिकीय, शैक्षिक, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करती है।

रिपोर्ट में सरकार के नेतृत्व वाली एक नई राष्ट्रीय एकीकरण रणनीति का आह्वान किया गया है, जिसमें ब्रिटेन में बच्चों को समावेशी तरीके से अपनी राष्ट्रीय विरासत पर गर्व करना सिखाया जाए जो देश के इतिहास और परंपराओं को प्रतिबिंबित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed