फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World's biggest healthcare Ayushman Bharat program in Modi Govt Aam budget

बजट: देश की 40 फीसदी आबादी को मोदी सरकार का तोहफा, दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी योजना का ऐलान

Thu, 01 Feb 2018 07:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
World's biggest healthcare Ayushman Bharat program in Modi Govt Aam budget

देश की 40 फीसदी आबादी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान सौगात में दिया है। 10 करोड़ से भी अधिक परिवारों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए सरकार ने आम बजट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना (आयुष्मान भारत) की घोषणा की है। जिसके तहत गरीब और कमजोर परिवारों को हर साल पांच लाख रुपये का बीमा मिलेगा। इस लिहाज से देखें तो देश की करीब 1.30 अरब आबादी में करीब 40 प्रतिशत के लिए बड़े स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का ऐलान इस बजट में किया है। इस आयुष्मान भारत कार्यक्रम को दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी योजना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


गुरुवार को लोकसभा में 2018-19 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यह योजना आम आदमी के लिए बड़ी राहत देने वाली है। आर्थिक आधार पर जो लोग गरीब हैं, उनका चयन करके स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य देखरेख कार्यक्रम होगा। 
विज्ञापन


जेटली ने बताया कि अभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब परिवारों के बीमा के लिए सरकार ने महज 30 हजार करोड़ रुपये आवंटित कर रखे थे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत ये दो दूरगामी पहलें वर्ष 2022 तक एक नये भारत का निर्माण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके अलावा जेटली ने बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयुष्मान भारत कार्यक्रम के लिए 1,200 करोड़ रुपये का फंड प्रस्तावित है। जिसके तहत देश भर में करीब डेढ़ लाख उप केंद्रों की दशा को सुधारा जाएगा। 

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर योजना के तहत जिला अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। वहां विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांचों को निशुल्क किया जाएगा। इसके अलावा टीबी को रोगियों को पोषक पदार्थ मुहैया कराने के लिए 600 करोड़ रुपये का आवंटन भी किया है। चिकित्सीय शिक्षा को बढ़ावा देने के लिहाज से सरकार ने इस बार 24 नए मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की स्थापना करने का फैसला किया है। साथ ही जिला स्तरीय अस्पतालों को भी अपग्रेड किया जाएगा। 

बता दें कि पिछले वर्ष 2017-18 में सरकार ने स्वास्थ्य पर 47,353 करोड़ का बजट रखा था। जबकि इस बार 2018-19 के लिए इसमें बढ़ोत्तरी करते हुए बजट 52,800 करोड़ रुपये किया है। इसमें से सबसे ज्यादा खर्चा 39,199 करोड़ रुपये सरकार जिला और तहसील स्तर पर बने स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूती देने के लिए करेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत सरकार 24,280 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है। जिसकी बदौलत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। 


पहली बार सरकार ने अपने बजट में स्वास्थ्य को इतना महत्व दिया है। सरकार ने तीन बड़े बिंदुओं पर पूरा बजट तैयार किया है, इसमें गरीबों को स्वास्थ्य लाभ, चिकित्सीय शिक्षा और प्राथमिक स्वास्थ्य को मजबूती देना। यह स्वास्थ्य बजट पूरी तरह से गरीबों वाला है, एक आम आदमी के लिए नहीं है। -डॉ. केके अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed