फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Record: Yogi government is going to make a world record, preparing to plant 36.5 crore saplings in a day

World Record: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रही योगी सरकार, एक दिन में 36.5 करोड़ पौधे लगाने की तैयारी

Thu, 18 Jul 2024 10:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 18 Jul 2024 10:21 PM IST
सार

पिछले महीने पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से यह अपील की थी कि वह अपने घर और आसपास की जगह पर 'अपनी मां के नाम एक पौधा' लगाएं और उसकी देखभाल करें। प्रधानमंत्री की इस अपील को भाजपा ने एक मिशन के रूप में स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
World Record: Yogi government is going to make a world record, preparing to plant 36.5 crore saplings in a day
Yogi Govt - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या में सबसे ज्यादा दीपक एक साथ जलाने का विश्व रिकॉर्ड बना चुकी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रही है। शनिवार 20 जुलाई को यूपी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में 36.5 करोड़ पौधे लगाए जाने की योजना है। यदि यह योजना सफल रहती है, तो यह दुनिया में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड होगा। अभी एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड मध्यप्रदेश के नाम है, जिसने इसी महीने की 14 तारीख को इंदौर में एक दिन में 12 लाख पौधे लगाने का कारनामा सफलतापूर्वक कर दिखाया है। मध्यप्रदेश के पूर्व यह विश्व रिकॉर्ड असम के नाम था। असम ने 9.26 लाख पौधे लगाकर यह उपलब्धि हासिल की थी। 

विज्ञापन


दरअसल, पिछले महीने पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से यह अपील की थी कि वह अपने घर और आसपास की जगह पर 'अपनी मां के नाम एक पौधा' लगाएं और उसकी देखभाल करें। प्रधानमंत्री की इस अपील को भाजपा ने एक मिशन के रूप में स्वीकार कर लिया। पार्टी की राज्य सरकारों ने अपने-अपने यहां एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने की होड़ में जुट गई है। इसी क्रम में पहले असम और उसके बाद मध्य प्रदेश में एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 
विज्ञापन


अब शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में भारी संख्या में पौधे लगाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए प्रभारी मंत्रियों और अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि वे पहले आधे दिन में अपने कामकाज को निपटाकर दूसरे आधे दिन में पौधा रोपण का कार्य करें। इसे 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024' का नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी शुरुआत अकबरपुर से करेंगे। वे अकबरपुर की कुकरैल नामक उसी जगह पर वृक्षारोपण करेंगे, जिस जगह को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था। इसके लिए अभी से पौधों की तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed