फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World press tampering with map of India

भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़, वर्ल्ड प्रेस ने पाक में दिखाया आधा कश्मीर

Wed, 26 Apr 2017 02:49 PM IST
अमित कुमार निरंजन/ अमर उजाला, दिल्ली
अमित कुमार निरंजन/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Apr 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
World press tampering with map of India
विदेशियों कंपनियों द्वारा भारत के नक्शे और प्रतीक चिन्हों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सुर्खियां बन रही हैं। हाल ही में एक ताजा मामले में  जानी मानी ब्लॉग वेबसाइट वर्ल्ड प्रेस डॉट कॉम ने भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई। वर्ल्ड प्रेस डॉट कॉम ने भारत के नक्शे से जहां एक तरफ आधा कश्मीर गायब कर दिया वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश को विवादित क्षेत्र में शामिल किया है।
विज्ञापन


वर्ल्ड प्रेस एक ब्लॉग की सुविधा देने वाली एक ऑनलाइन वेबसाइट है। इसका आधिकारिक अमेरिका में है। वर्ल्ड प्रेस डॉट कॉम से पूरे विश्व से लोग जुड़े हैं। इसके नेटवर्क का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस वेबसाइट पर करीब 1500 करोड़ पेज बने हुए हैं। जब कोई ब्लॉगर वर्ल्ड प्रेस पर अपनी कोई पोस्ट प्रकाशित करता है। तब वह देख सकता है कि उसकी पोस्ट को कितने लोगों ने किन-किन देशों से देखा। वर्ल्डप्रेस डॉट कॉम विश्व का नक्शा पर पोस्ट व्यू दिखाता है।
विज्ञापन


वर्ल्ड प्रेस की वेबसाइट पर जब एक पोस्ट प्रकाशित की गई तो उसमें भारत के नक्शे में कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को विवादित रूप में दिखाई। यह नक्शा भारत सरकार के आधिकारिक नक्शे से अलग था। वर्ल्ड प्रेस डॉट कॉम ने कश्मीर के आधे हिस्से को पाकिस्तान के नक्शे में दिखाया। वर्ल्ड ने उस हिस्से को विवाद की श्रेणी में रखा जो पूरी तरह से भारत के कब्जे में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अक्साई चीन के हिस्से को विवादित तो दिखाया है लेकिन  वह चीन के हिससे में दिखा दिया।  इसके अलावा वर्ल्ड प्रेस डॉट कॉम ने अरुणाचल के हिस्से को भारत के नक्शे में दिखाया जरूर है। लेकिन इस हिस्से को भी उसने विवाद की श्रेणी में रखा है। इस संबंध में वर्ल्ड प्रेस डॉट कॉम के प्रबंधन से ईमेल के माध्यम से उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उनका इस बारे में वक्त पर कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed