फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   world most polluted cities countries top india delhi pakistan world air quality report

Pollution: दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 78 फीसदी भारत के, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 14 Mar 2023 03:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 Mar 2023 03:07 PM IST
सार

रिपोर्ट में बताया गया है कि वायु प्रदूषण के चलते भारत को 150 बिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान है। भारत में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक परिवहन सेक्टर है, जो कुल प्रदूषण का 20-35 फीसदी प्रदूषण करता है।

विज्ञापन
world most polluted cities countries top india delhi pakistan world air quality report
रिपोर्ट में दावा सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं भारत के शहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों में भारत आठवें नंबर पर है। भारतीय शहरों में औसतन पर्टिकुलेट मैटर 2.5, 53.3 माइक्रोग्राम पाया गया है, जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से 10 गुना ज्यादा है। बता दें कि स्विट्जरलैंड की फर्म 'आईक्यू एयर' ने 'वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट' के नाम से अपनी रिपोर्ट मंगलवार को जारी की। दुनिया के 131 देशों के डाटा के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। 

विज्ञापन


दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है चाड
वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का सबसे प्रदूषित देश चाड है। जहां औसतन वायु प्रदूषण पीएम 2.5 स्तर पर 89.7 पाया गया है। इराक दूसरा सबसे प्रदूषित देश है। वहीं तीसरे नंबर पर पाकिस्तान का नाम है और बहरीन चौथे नंबर पर है। इस लिस्ट में भारत का आठवां नंबर है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चिंताजनक: सर्दियों में कम प्रदूषण के बावजूद दिल्ली NCR के पांच शहरों में सबसे प्रदूषित, नोएडा का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण के चलते भारत को हुआ डेढ़ सौ बिलियन डॉलर का नुकसान
रिपोर्ट में बताया गया है कि वायु प्रदूषण के चलते भारत को 150 बिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान है। भारत में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक परिवहन सेक्टर है, जो कुल प्रदूषण का 20-35 फीसदी प्रदूषण करता है। परिवहन कारक के अलावा उद्योग, कोयले से चलने वाले पावर प्लांट प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं। 

भारत के शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित
दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची भारत के लिए झटका है। बता दें कि सबसे प्रदूषित टॉप 100 शहरों में 65 शहर भारत के हैं। वहीं टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों में छह शहर भारतीय हैं। पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर आंका गया है। लाहौर में पीएम 2.5 का स्तर 97.4 मापा गया है। दूसरे नंबर पर चीन का होतन शहर है, जहां पीएम 2.5 का स्तर 94.3 है। तीसरे नंबर पर भारत का भिवाड़ी और राजधानी दिल्ली का नाम है। दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 92.6 मापा गया है। टॉप 10 में अन्य भारतीय शहरों में बिहार का दरभंगा, असोपुर, पटना, नई दिल्ली का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed