{"_id":"66b49cb1d6f6e7a0aa0e8551","slug":"world-in-most-violent-phase-since-world-war-ii-cds-general-anil-chauhan-says-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Security: CDS चौहान बोले- दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे हिंसक दौर में दुनिया, बदल गया वैश्विक सुरक्षा का माहौल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Security: CDS चौहान बोले- दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे हिंसक दौर में दुनिया, बदल गया वैश्विक सुरक्षा का माहौल
Thu, 08 Aug 2024 03:53 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:53 PM IST
सार
Security: सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा, जब हम अपने चारों ओर देखते हैं, तो हम पात हैं कि दुनिया में उथल-पुथल है। मेरा मानना है कि हम बड़े वैश्विक चुनौतियों के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा, दो बड़े युद्धों से वैश्विक शुरक्षा का माहौल बदल गया है।
विज्ञापन
सीडीएस अनिल चौहान
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
दुनिया में इस समय अशांति का माहौल है और यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे हिंसक चरण है। वैश्विक भू-राजनीतिक माहौल बदलाव की स्थिति में है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।
विज्ञापन
'दो बड़े युद्धों से बदल गया वैश्विक सुरक्षा का माहौल'
सीडीएस जनरल चौहान ने कहा, "जब हम अपने चारों ओर देखते हैं, तो हम पात हैं कि दुनिया में उथल-पुथल है। मेरा मानना है कि हम बड़े वैश्विक चुनौतियों के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा, दो बड़े युद्धों से वैश्विक शुरक्षा का माहौल बदल गया है। हालांकि लीबिया, सीरिया, यमन और आर्मेनिया में युद्ध कुछ समय के लिए शांत हुए हैं। लेकिन स्थायी अभी शांति अभी दूर है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया सबसे हिंसक दौर से गुजर रही है।"
विज्ञापन
'भारत के पास अपनी सुरक्षा चुनौतियां'
उन्होंने बांग्लादेश के हालिया सियासी संकट के मद्देनजर भारत की सीमा स्थिति के बारे में भी बात की। जनरल चौहान ने कहा, भारत के पास अपने हिस्से की सुरक्षा चुनौतियां हैं। हमारे पास जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान द्वारा छेड़े गए छद्म युद्ध हैं, जिनकी अब पीर पंजाल रेंज में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने कहा, चीन के साथ लंबे समय से चला आ रहा सीमा विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में खास लोगों को आरक्षण के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें देश छोड़ने के लिए भी मजबूर होना पड़ा। हजारों प्रदर्शनकारियों ने हसीना के आवास पर लूटपाट और तोड़फोड़ की। उनकी पार्टी के कार्यालयों को आग लगाकर प्रदर्शनकारियों ने जश्न मनाया। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार आज शपथ लेगी।