{"_id":"58d0571c4f1c1b2e4a1a2d13","slug":"world-happiness-index-india-coming-behind-china-pakistan-nepal-and-iraq-ranks-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुश रहने में पाकिस्तान ने हमें पीछे छोड़ दिया है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खुश रहने में पाकिस्तान ने हमें पीछे छोड़ दिया है
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
Updated Thu, 23 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम पाकिस्तान के पिछड़े होने का मजाक उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं मगर खुश रहने में पाकिस्तान हमें पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में जारी हुई विश्व के सबसे प्रसन्न देशों की सूची में पिछले साल की तुलना में भारत चार स्थान लुढ़ककर चीन, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे हो गया है। इस साल प्रसन्न देशों की सूची में भारत 122वें स्थान पर आ गया है।
‘दि वर्ल्ड हैप्पीएस्ट रिपोर्ट 2017’ के अनुसार, विश्व के सबसे प्रसन्न देशों की सूची में नार्वे सबसे ऊपर है। प्रसन्नता स्तर के आधार पर इस रिपोर्ट में 155 देशों को शामिल किया जाता है। पिछले चार सालों में से तीन सालों में नंबर एक रहने वाले डेनमार्क को पीछे छोड़कर नार्वे ने इस साल नंबर पर कब्जा कर लिया है। भारत इस रिपोर्ट में 2013-15 की तुलना में 118 वें स्थान से फिसलकर 122वें स्थान पर आ गया है।
इस रिपोर्ट में प्रसन्नता मापने का पैमाना देश की जीडीपी प्रति व्यक्ति, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ्य जीवन प्रत्यासा, अपनी पसंद की जिंदगी चुनने की आजादी, दयालुता और भ्रष्टाचार की धारणा है। इस रिपोर्ट में चीन 79वें स्थान पर, पाकिस्तान 80 वें स्थान पर, नेपाल 99वें स्थान पर, बांग्लादेश 110वें स्थान पर, इराक 117वें स्थान पर और श्रीलंका 120 वें स्थान पर हैं जो कि भारत से कहीं ज्यादा अच्छी स्थिति में हैं।