फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Cup: Central security agencies alert after Khalistani terrorist threatens to blow up the plane

World Cup: वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर केंद्रीय एजेंसियां सतर्क, खालिस्तानी पन्नू ने दी विमान उड़ाने की धमकी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 14 Nov 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि खालिस्तानी पन्नू आए दिन इस तरह की धमकियां देता रहता है। उसका नाम गृह मंत्रालय की आतंकियों की सूची में शामिल है। एनआईए द्वारा पन्नू की कई प्रॉपर्टी जब्त की गई हैं। इस बार केंद्रीय एजेंसियां, पन्नू की धमकी पर सतर्क हैं...
loader
World Cup: Central security agencies alert after Khalistani terrorist threatens to blow up the plane
World Cup: Khalistan - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकियों की सूची में शामिल 'सिख फॉर जस्टिस' (एसएफजे) के मुखिया एवं खालिस्तानी दहशतगर्द गुरपतवंत सिंह पन्नू ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को 'वर्ल्ड टेरर कप' का फाइनल बताया है। प्रतिबंधित संगठन 'एसएफजे' के मार्फत खालिस्तान का राग अलापने वाले पन्नू ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दिन एयर इंडिया की फ्लाइट पर हमला करने की धमकी दी है। कई दिन पहले पन्नू ने एक ऑडियो-वीडियो संदेश के जरिए यह चेतावनी दी थी कि कोई भी सिख समुदाय का व्यक्ति '19' नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा नहीं करे। वजह, उनकी जान को खतरा हो सकता है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने पन्नू की इस धमकी को गंभीरता से लिया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं सुरक्षा एजेंसियां इस बाबत सतर्क हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि कनाडा की एजेंसियों को भी पन्नू की धमकी से अवगत कराया गया है।

उस घटना में 329 लोग मारे गए थे

22 जून, 1985 को एअर इंडिया विमान कनिष्क-182 की फ्लाइट ने कनाडा के मॉन्ट्रियल एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। 23 जून को विमान में ब्लास्ट हो गया। उस वक्त वह आयरिश हवाई क्षेत्र में उड़ रहा था। 9,400 मीटर की ऊंचाई पर कनिष्क विमान, टुकड़े-टुकड़े होकर अटलांटिक महासागर में जा गिरा। उस घटना में 329 लोग मारे गए थे। जहाज में कनाडा के मौजूदा पीएम जस्टिन ट्रूडो के पिता तत्कालीन कनाडा के प्रधानमंत्री भी थे। मारे गए अधिकांश यात्रियों में ज्यादातर भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक थे। उस वक्त भारत में खालिस्तानी गतिविधियां चरम पर थीं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने कनाडा प्रशासन को इस तरह के हमले का अलर्ट भेजा था। उसमें कहा गया था कि ऑपरेशन ब्लूस्टार का बदला लेने के लिए सिख उग्रवादी एयर इंडिया की फ्लाइट को निशाना बना सकते हैं। इसके बावजूद कनाडा सरकार, उस हमले को नहीं रोक सकी। इस मामले की जांच करने वाले कनाडा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस जॉन मेजर ने 2010 में कहा था, एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ जो हादसा हुआ है, उसकी जिम्मेदारी कनाडा सरकार को लेनी चाहिए। इतने बड़े हादसे के लिए कनाडा सरकार, रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस और कनाडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस, अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती।

'क्रिकेट वर्ल्ड कप' के फाइनल को लेकर सतर्कता

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि खालिस्तानी पन्नू आए दिन इस तरह की धमकियां देता रहता है। उसका नाम गृह मंत्रालय की आतंकियों की सूची में शामिल है। एनआईए द्वारा पन्नू की कई प्रॉपर्टी जब्त की गई हैं। इस बार केंद्रीय एजेंसियां, पन्नू की धमकी पर सतर्क हैं। वजह, उसने कहा है कि विश्व कप क्रिकेट मैच के फाइनल वाले दिन यानी 19 नवंबर को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद रहेगा। 19 नवंबर के दिन 'वर्ल्ड टेरर कप' का फाइनल भी है। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस दिन पन्नू ने एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दी है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी का वीडियो सामने आने के बाद उन सभी एजेंसियों को सतर्क किया गया है, जो इस तरह के मामलों को देखती हैं। बाहरी देश की एजेंसी को भी अलर्ट भेजा गया है। अगले कुछ दिनों के लिए एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही गई है। उड़ानों के स्टाफ को भी सचेत रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed