फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Breastfeeding Week Breastfeeding rate increased by 10 percent in decade WHO told method for good results

विश्व स्तनपान सप्ताह: एक दशक में स्तनपान की दर 10 फीसदी बढ़ी, अच्छे नतीजों के लिए WHO ने बताया यह तरीका

Sun, 06 Aug 2023 05:59 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 06 Aug 2023 05:59 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) और डब्ल्यूएचओ ने घोषणा की है कि इस वर्ष का विषय है ‘आओ काम पर स्तनपान कराएं’। वैश्विक स्तर पर स्तनपान दरों में प्रगति को बनाए रखने और सुधारने के लिए सभी कार्यस्थलों पर अधिक स्तनपान समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

विज्ञापन
World Breastfeeding Week Breastfeeding rate increased by 10 percent in decade WHO told method for good results
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कई देशों ने स्तनपान की दर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है, लेकिन अगर कार्यस्थल में स्तनपान को प्रोत्साहित और समर्थित किया जाए तो और भी अधिक प्रगति की जा सकती है। प्रत्येक वर्ष अगस्त के पहले सप्ताह को विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिशु विकास के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) और डब्ल्यूएचओ ने घोषणा की है कि इस वर्ष का विषय है ‘आओ काम पर स्तनपान कराएं’। वैश्विक स्तर पर स्तनपान दरों में प्रगति को बनाए रखने और सुधारने के लिए सभी कार्यस्थलों पर अधिक स्तनपान समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर  पिछले एक दशक में  स्तनपान की दर  में उल्लेखनीय 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब यह  48 प्रतिशत तक पहुंच गई है। आइवरी कोस्ट, मार्शल आइलैंड्स, फिलीपींस, सोमालिया और वियतनाम जैसे  देशों में स्तनपान दरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ ने 2030 तक वैश्विक लक्ष्य 70 प्रतिशत तक पहुंचाने का आह्वान किया है। इसके लिए कार्यस्थल नीतियों को अधिक परिवार-अनुकूल बनाने के लिए कहा है। इसके तहत भुगतान किए गए मातृत्व अवकाश, स्तनपान अवकाश और कार्यस्थल पर एक ऐसा कमरा शामिल हो जहां माताएं स्तनपान करा सकें।

विज्ञापन

बच्चे के लिए इसलिए जरूरी मां का दूध
एजेंसियों ने कहा कि बच्चे के जीवन के शुरुआती क्षणों से ही स्तनपान बच्चे के अस्तित्व और विकास के लिए आवश्यक है। यह शिशुओं को सामान्य संक्रामक रोगों से बचाता है और बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है, जिससे बच्चों को उनकी पूरी क्षमता तक बढ़ने और विकसित होने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु मृत्युदर में आती है कमीस्तन
पान से शिशु मृत्युदर में भी कमी आती है। जिन शिशुओं को स्तनपान नहीं कराया जाता उनके अपने पहले जन्मदिन तक पहुंचने से पहले ही मरने की संभावना स्तनपान करने वाले शिशुओं की तुलना में 14 गुना अधिक होती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed