फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Work in 'whole of government' approach to make G20 Summit a success: Principal Secy to PM P K Mishra

PK Mishra: PM के प्रधान सचिव ने की G20 की प्रशासनिक प्रबंधों की समीक्षा, एजेंसियों से कहा- मिलकर करें काम

Mon, 17 Jul 2023 11:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Jul 2023 11:03 PM IST
सार

PK Mishra: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने सोमवार को सभी एजेंसियों से कहा कि वे सितंबर में यहां होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए 'पूरी सरकार' के साथ काम करें।

विज्ञापन
Work in 'whole of government' approach to make G20 Summit a success: Principal Secy to PM P K Mishra
G20 की तैयारियां - फोटो : बासित जरगर (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने सोमवार को सभी एजेंसियों से कहा कि वे सितंबर में यहां होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए 'पूरी सरकार' के साथ काम करें। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत की जी-20 अध्यक्षता पर समन्वय समिति की छठी बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यहां 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रशासनिक प्रबंधों की समीक्षा की।

विज्ञापन

बयान में बैठक में लिए गए फैसलों का हवाला देते हुए कहा गया है कि विभिन्न एजेंसियों के निर्बाध कामकाज को सुविधाजनक बनाने के लिए शिखर सम्मेलन स्थल पर ड्राई रन और मॉक अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य यहां 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित तैयारी पहलुओं की समीक्षा करना था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने शिखर सम्मेलन स्थल पर व्यवस्थाओं के साथ-साथ प्रोटोकॉल, सुरक्षा, हवाई अड्डे के समन्वय, मीडिया, बुनियादी ढांचे के उन्नयन और दिल्ली तथा पड़ोसी राज्यों में व्यवस्थाओं से संबंधित सभी पहलुओं का जायजा लिया। बयान में कहा गया है कि मिश्रा ने सभी एजेंसियों से जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 'संपूर्ण सरकार' के दृष्टिकोण से काम करने का आह्वान किया।
 

विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने विभिन्न बैठकों के लिए प्रस्तावित स्थलों का भी दौरा किया और विवरणों का अवलोकन किया। इसमें कहा गया है कि ड्राई रन और मॉक अभ्यास करने का भी फैसला लिया गया ताकि विभिन्न एजेंसियां निर्बाध तरीके से काम कर सकें। 
 

समिति ने आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए विभिन्न तैयारी पहलुओं पर काम करने के लिए मार्गदर्शन और दिशा भी प्रदान की और अगले दो हफ्तों में आगे की समीक्षा के लिए फिर से बैठक करने का फैसला लिया। इस बैठक में अब तक हुई जी-20 बैठकों और भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत निर्धारित शेष बैठकों की समीक्षा का अवसर प्रदान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed