फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women will get reservation first in Garib Rath Express train

गरीब रथ ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी सीटें

Sat, 24 Feb 2018 01:02 AM IST
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Feb 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Women will get reservation first in Garib Rath Express train

महिला यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गरीब रथ ट्रेन में भी आरक्षण कोटा देने का निर्णय लिया है। आरक्षण की पहली सूची में ध्यान दिया जाएगा कि अकेली महिला यात्रियों का वेटिंग टिकट सबसे पहले कंफर्म किया जाए। इसके लिए रेलवे ने उन ट्रेनों का सर्वे किया, जिनमें सबसे अधिक महिलाएं यात्रा करती हैं। 

विज्ञापन


अकेले यात्रा कर रही महिलाओं का वेटिंग टिकट सबसे पहले होगा कंफर्म

गरीब रथ में सबसे अधिक महिलाओं के यात्रा करने की बात सामने आई। इसे ध्यान में रख रेलवे ने एसी थ्री वाले विभिन्न रूटों पर चलने वाली गरीब रथ ट्रेन में महिलाओं के लिए आधा दर्जन सीटें रिजर्व कर दी हैं। इस ट्रेन में अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं को सबसे पहले बर्थ दिया जाएगा। 45 साल से अधिक की महिलाओं को भी तरजीह दी जाएगी। 
विज्ञापन


एक मार्च से कोच में आरक्षण चार्ट नहीं लगेगा, प्लाजमा स्क्रीन पर दिखेगा 

फर्स्ट रिजर्वेशन चार्ट बनाते समय रेलवे यह ध्यान रखेगा कि अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्री का वेटिंग टिकट कंफर्म किया जाए। बता दें कि महिलाओं को मेल, एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर क्लास में भी कोटा के तहत टिकट कंफर्म दिया जाता है। इसी तरह अन्य ट्रेनों के एसी टू व थ्री कोच में भी कोटा के तहत बर्थ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने मुख्य स्टेशनों से संचालित होने वाली ट्रेनों में एक मार्च से आरक्षण चार्ट नहीं लगाने का निर्णय लिया है। इसकी जगह ए-वन, एक और बी कैटेगिरी वाले स्टेशनों पर प्लाज्मा डिस्प्ले पर आरक्षण चार्ट दिखेगा। रेलवे बतौर पॉयलट प्रोजेक्ट छह महीने तक इस नियम को लागू करेगा। 


बता दें कि पिछले तीन महीने से बतौर पॉयलट प्रोजेक्ट नई दिल्ली, निजामुद्दीन, मुंबई सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल, हावड़ा, सियालदेह स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेनों में आरक्षण चार्ट नहीं लगाया जा रहा है, इसकी जगह प्लाज्मा स्क्रीन में आरक्षण चार्ट डिस्प्ले किया जाता है। इसकी सफलता के बाद ही 1 मार्च से अन्य श्रेणी वाले स्टेशनों पर भी ऐसा ही करने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed