फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women will be Recruit 50 percent over 9,000 vacancies in Indian Railway says Piyush Goyal

आरपीएफ में 9 हजार पद भरे जाएंगे, 50 फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती: पीयूष गोयल

Fri, 28 Jun 2019 04:25 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 28 Jun 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Women will be Recruit 50 percent over 9,000 vacancies in Indian Railway says Piyush Goyal
पीयूष गोयल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में महिलाओं की कमी को देखते हुए सरकार ने आरपीएफ में खाली पड़े 9000 पदों पर होने वाली भर्ती में से आधे पदों पर महिलाओं को तैनात करने का फैसला किया है।रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि आरपीएफ में अभी महिला कांस्टेबलों की संख्या सिर्फ 2.25 प्रतिशत हैं। उन्होंने बताया कि आरपीएफ में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रधानमंत्री के निर्देश पर मंत्रालय ने अगली भर्ती में आधे पदों पर महिलाओं की भर्ती करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


 

बिहार में सभी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने की तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा भी महिलाओं को आरपीएफ में आरक्षण दिए जाने संबंधी पूरक प्रश्न के जवाब में गोयल ने बताया कि केन्द्र सरकार के स्तर पर इस तरह के आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 8619 कांस्टेबलों और 1120 उप निरीक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरु हो गई है। इनमें से 4216 कांस्टेबलों और 201 उप निरीक्षकों के पद पर महिलाओं की भर्ती की जायेगी। 


एक अन्य सवाल के जवाब में गोयल ने बताया कि रेलवे में सुरक्षा से जुड़ी ‘‘त्रि-नेत्र तकनीक’’ का सघन परीक्षण चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोहरे में रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार की बाधा को पहचानने में सक्षम इस तकनीक का परीक्षण पूरा कर, इस प्रयोजन के लिए इस्तेमाल में लाये जाने के माकूल पाये जाने तक इसे लागू नहीं किया जा सकता। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed