फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women can't be put on lower pedestal says Attorney General Mukul Rohatgi on triple talaq

तीन तलाक पर अटार्नी जनरल ने कहा, महिलाओं को मिले पुरुषों के बराबर अधिकार

Tue, 18 Apr 2017 08:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Tue, 18 Apr 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
Women can't be put on lower pedestal says Attorney General Mukul Rohatgi on triple talaq
मुकुल रोहतगी
अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने तीन तलाक पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ निम्न दर्जे का व्यवहार नहीं किया जा सकता और उनको भी पुरुषों के बराबर अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंथनिरपेक्ष देश में इस तरह की स्थिति नहीं होना चाहिए कि एक महिला के पास अपने पति के बराबर अधिकार हों और वहीं उसके पड़ोस में रह रही दूसरे धर्म की महिला के पास इस तरह का अधिकार नहीं हो।
विज्ञापन



बताते चलें कि मुकुल रोहतगी का यह बयान मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के तीन तलाक पर रखे पक्ष के बाद आया है। लॉ बोर्ड का कहना है कि शरिया कानून से इतर बेवजह तलाक देने वालों का सामाजिक बहिष्कार करना जरूरी होगा। इससे पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को पर्याप्त न्याय नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि तीन तलाक को सामाजिक बुराई बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के अगले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसे देश की ज्वलंत समस्या बताया। उन्होंने तीन तलाक को द्रौपदी के चीर हरण जैसा बताते हुए कहा कि जो लोग इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चुप हैं, वे भी अपराध में भागीदार हैं। उन्होंने द्रौपदी के चीर हरण का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त पूछा गया था कि इस घटना का दोषी कौन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाभारत के अहम चरित्र विधुर ने जवाब दिया था कि जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया, वे तो अपराधी हैं हीं, सहयोगी और मौन रहने वाले भी इस अपराध में भागीदार हैं। इसी तरह से तीन तलाक को लेकर जो राजनेता मौन हैं, वे भी अपराध में भागीदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed