{"_id":"5db230fb8ebc3e01830a3087","slug":"women-are-in-minority-again-in-maharashtra-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र चुनाव परिणामः विधानसभा में महिलाएं फिर अल्पसंख्यक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र चुनाव परिणामः विधानसभा में महिलाएं फिर अल्पसंख्यक
Fri, 25 Oct 2019 04:47 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 25 Oct 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधान सभा चुनावों में जनता का फैसला गुरुवार को आ गया। इस बार भी सदन में महिलाओं की संख्या न के बराबर है। 288 सीटों में सिर्फ 23 महिला चुनकर पहुंची हैं। जो पिछली बार की 22 से एक अधिक है लेकिन महिलाएं अब भी सदन में अल्पसंख्यक ही रहेंगी।
विज्ञापन
विधानसभा में इस बार जो महिलाएं लगातार दूसरी बार चुनकर सदन पहुची हैं उनमें भाजपा की आठ हैं। इनमें बेलापुर से मंदा म्हात्रे, दहिसर से मनीशा चौधरी, गोरेगांव से विद्या ठाकुर, नासिक मध्य से देवयानी फारांडे, नासिक पश्चिम से सीमा हिराय, पारवी से माधुरी मिसल, शेवगांव से मोनिका राजाले और वरसोवा से भारती लावहेकर शामिल हैं। वहीं कांग्रेस की सोलापुर शहर मध्य से प्रणिती शिंदे, तेओसा से यशोमति ठाकुर और धारावी मुंबई से वर्षा गायकवाड़ दूसरी बार चुनकर विधानसभा पहुंची। इनके अलावा एनसीपी की सुमन पाटिल ने भी तासगांव-कवाथे महंकल सीट पर कब्जा कायम रखा है।
विज्ञापन
पहली बार चुनकर आईं महिला विधायकों में देवलाली से एनसीपी की सरोज अहिरे, शिवेसना की लता सोनावाले चोपडा से और यामिनी जाधव बायकला से जीतीं जबकि भाजपा की श्वेता महाले चिकली से, मेघना बोर्डिकर जिंतूर से, नमिता मुंडाडा कैज से, मुक्ता तिलक कस्बा पेथ से जीतीं हैं। कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर वरोरा से और सुल्भना खोडके अम्रावती से जीती हैं। जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवार मीरा भायंदर से गीता जैन और साकरी से मंजुला गवित पहली बार विधायक बनीं। विधानसभा में कुल 3237 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें 235 महिलाएं थीं।
विज्ञापन