फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women Agniveer Vayu soldiers would be part of the Indian Air Force contingent for the Republic Day parade

Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारतीय वायुसेना दल का हिस्सा बनेंगी महिला अग्निवीर, IAF ने दी जानकारी

Mon, 08 Jan 2024 02:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 08 Jan 2024 02:29 PM IST
सार

महिला अग्निवीर वायु सैनिक इस साल के गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारतीय वायुसेना दल का हिस्सा होंगी। भारतीय वायु सेना की तरफ से यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
Women Agniveer Vayu soldiers would be part of the Indian Air Force contingent for the Republic Day parade
Women Agniveer Vayu soldiers - फोटो : Social Media

विस्तार

महिला अग्निवीर वायु सैनिक इस साल के गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारतीय वायु सेना दल का हिस्सा होंगी। भारतीय वायु सेना की तरफ से यह जानकारी दी गई। बता दें कि इस साल होने वाले गणतंत्र दिवस के परेड में कुल 2,274 कैडेट दिल्ली में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर में हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें महिला कैडेटों की भागीदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में बताया कि पूर्वोत्तर की 45 लड़कियों वाला एक बैंड पहली बार इस शिविर में भाग ले रहा है। इस बैंड के सदस्य 13 से 15 आयु वर्ग के हैं, जो पूर्वोत्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं। देश के हर कोने तक एनसीसी की पहुंच का प्रदर्शन करते हैं। पिछले साल 2023 में गणतंत्र दिवस के परेड में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से आए 710 लड़कियों सहित कुल 2,155 कैडेटों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


इसके अलावा इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में रक्षा बलों की दो महिला टुकड़ियों के मार्च करने का कार्यक्रम है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, 144 कर्मियों सहित एक टुकड़ी में सभी महिला सैनिक मौजूद होंगी, जिनमें 60 सेना से और शेष भारतीय वायु सेना और नौसेना से रहेंगी। वहीं, एक अन्य महिला दल सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय से होगा, जिसमें सैन्य नर्सिंग सेवाओं की नर्सें शामिल होंगी और परेड में उनका नेतृत्व महिला डॉक्टर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed