{"_id":"5861951a4f1c1b2a41eec2f5","slug":"women-activists-will-not-be-allowed-inside-sabarimala-kerala-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महिला कार्यकर्ताओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'महिला कार्यकर्ताओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं'
एजेंसी/ सबरीमाला
Updated Tue, 27 Dec 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल सरकार ने सोमवार को भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई के भगवान अयप्पा मंदिर में प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया। सरकार ने प्रतिबंध की घोषणा की है जबकि महिला कार्यकर्ता तृप्ति देसाई अगले महीने तकरीबन 100 अन्य महिलाओं के साथ सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की योजना बना रही है।
विज्ञापन
सबरीमाला के भगवान अयप्पा मंदिर में 10 से 50 वर्ष की महिलाओं का प्रवेश निषेध है। मंदिर प्रशासन के प्रवक्ता कडकमपल्ली सुरेंद्रम ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, ‘सबरीमाला मंदिर का प्रशासन त्रावणकोर देवासोम बोर्ड के हाथों में है और सभी को इसके बनाये नियमों को मानना पड़ेगा।’
विज्ञापन
महिलाओं के मंदिर में प्रवेश निषेध का मुद्दा पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है। और जब तक सुप्रीम कोर्ट का इस मामले में कोई निर्णय नही आ जाता तब तक परंपराओं और रीति रिवाजों में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
तृप्ति देसाई ने अगले महीने करीब 100 महिलाओं के साथ मंदिर में प्रवेश का ऐलान किया था और अभी उन्होंने अपने इस फैसले में कोई परिवर्तन नही किया है। इसके पहले भी तृप्ति देसाई हाजी अली दरगाह, शनिशिगनापुर और त्रयंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के हक में अभियान चला चुकी हैं।