{"_id":"62938918a07bbc56d72276b9","slug":"woman-thrashed-with-whip-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु में काले जादू के नाम पर महिलाओं पर पुजारी ने बरसाए कोड़े, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु में काले जादू के नाम पर महिलाओं पर पुजारी ने बरसाए कोड़े, जानें पूरा मामला
Sun, 29 May 2022 08:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 29 May 2022 08:24 PM IST
सार
वायरल वीडियो तमिलनाडु के नमक्कल जिले के नारायणीनार गांव का बताया जा रहा है। स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, इसमें काले जादू से शापित मानी जाने वाली महिलाओं पर पुजारी कोड़े बरसाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
कोड़े से महिला को पीटते हुए पुजारी।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के नमक्कल जिले के नारायणीनार गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिलाओं पर पुजारी द्वारा कोड़े बरासाते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु में काले जादू से शापित मानी जाने वाली महिलाओं पर पुजारी कोड़े बरसाते हैं। ये वीडियो तमिलनाडु के नमक्कल जिले के नारायणीनार गांव का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, यहां 20 साल बाद एक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। इस अनुष्ठान के दौरान काले कपड़े पहने एक पुजारी ने कई महिलाओं पर कोड़े बरसाए। वायरल हो रहा ये वीडियो इसी अनुष्ठान का बताया जा रहा है। यहां के लोगों का मानना है कि पुजारी उन महिलाओं पर चाबुक चलाता है जो कि ‘काले जादू से शापित’ होती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की लोग आलोचना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं गांव के लोगों का कहना है कि इन महिलाओं के साथ भविष्य में कुछ अच्छा होगा। इसी वजह से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि दो पक्षों में विवाद के बाद लंबे समय से इस अनुष्ठान का आयोजन बंद हो गया था। इस बार पिछले 20 वर्षों के बाद एक बार फिर इसका आयोजन शुरू हो गया है।
विज्ञापन