फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman seeks Maha CM's intervention to register FIR of rape against Shiv Sena MP Shewale; his wife denies charge

Accusation: 'जब मैं दुबई से आती थी, वे मुझे दिल्ली के बंगले पर बुलाते थे..', शिंदे गुट के करीबी सांसद पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

Tue, 19 Jul 2022 11:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 19 Jul 2022 11:18 PM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया है कि शेवाले ने यह कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए कि पत्नी के साथ उसके संबंध तनावपूर्ण हैं। शेवाले ने बताया था कि वह जल्द ही पत्नी से तलाक ले लेंगे जिसके बाद वह उससे शादी करेंगे।

विज्ञापन
Woman seeks Maha CM's intervention to register FIR of rape against Shiv Sena MP Shewale; his wife denies charge
शिवसेना सांसद राहुल शेवाले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुबई की एक 33 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म के आरोप में शिवसेना सांसद राहुल शेवाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। वहीं अपने पति के खिलाफ लग रहे आरोपो को शेवाले की पत्नी कामिनी ने खारिज किया और इसे 25 वर्षों से अधिक समय से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय सांसद की छवि खराब करने के लिए 'जानबूझकर साजिश' करार दिया। 

विज्ञापन


कपड़ा व्यवसाय चलाने वाली महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने पूर्व में उसका बयान दर्ज करने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की। 

वहीं मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने आरोप  लगाया है कि शेवाले 2020 से भावनात्मक और मानसिक रूप से उसका शोषण कर रहा है और उसके साथ बलात्कार कर रहा है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से तनावपूर्ण संबंध बताकर बनाए शारीरिक संबंध : महिला
महिला ने आरोप लगाया है कि शेवाले ने यह कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए कि पत्नी के साथ उसके संबंध तनावपूर्ण हैं। शिकायत के मुताबिक शेवाले ने महिला को बताया था कि वह जल्द ही तलाक ले लेंगे जिसके बाद वह उनसे शादी करेंगे। 

शिकायत के मुताबिक, जब भी मैं दुबई से आती थी, सांसद मुझे दिल्ली के एमपी हाउस में रात खाने के लिए आमंत्रित करते थे। अक्टूबर 2021 में मैंने इंस्टाग्राम पर अपना और शेवाले का एक वीडियो और फोटो पोस्ट किया, जिसके बाद उन्होंने शारजहां में मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। मैंने 78 दिन जेल में बिताए लेकिन बाद में मुझे बरी कर दिया गया। 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से किया प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध
मुंबई का दौरा करने वाली महिला ने दावा किया कि उसने इस साल अप्रैल में साकीनाका पुलिस स्टेशन में शेवाले के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी  लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने कहा, "मुझे पता चला कि साकीनाका पुलिस ने शेवाले की शिकायत पर मेरे खिलाफ जबरन वसूली और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मैंने पुलिस को सभी सबूत प्रदान किए और राष्ट्रीय महिला आयोग से भी संपर्क किया। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करती हूं कि शेवाले के खिलाफ कार्रवाई करें और पुलिस को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दें।"

सांसद ने महिला के खिलाफ दर्ज कराया था जबरन उगाही का मामला
शेवाले के आवेदन पर साकीनाका पुलिस ने 11 जुलाई को अंधेरी में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के निर्देश पर रंगदारी, धोखाधड़ी और मानहानि के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 

सांसद ने अपनी शिकायत में कहा था कि महिला ने अपने व्यवसाय के लिए वित्तीय सहायता मांगने के बहाने उनसे संपर्क किया था लेकिन उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर पैसे की उगाही करने लगी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि महिला उन पर अपनी पत्नी को तलाक देने और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। 


शेवाले ने यह भी कहा कि वह फरवरी 2020 में एक करीबी दोस्त के जरिए महिला से मिले थे। कामिनी शेवाले ने अपने बयान में महिला के खिलाफ मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी का जिक्र किया। 

शिवसेना सांसद की पत्नी ने क्या कहा?
कामिनी शेवाले ने कहा, महिला पिछले कुछ महीनों से मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रही थी। उसके खिलाफ कुछ महीने पहले शारजाह में एक गणमान्य व्यक्ति की छवि को बदनाम करने के इरादे से डराने-धमकाने का मामला भी दर्ज किया गया था और उसे जेल भी हुई थी। लगभग 80 दिनों के लिए। महिला की आपराधिक पृष्ठभूमि है। उसका भाई एक महिला से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में दिल्ली की जेल में सजा काट रहा है। यह सांसद राहुल शेवाले की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की एक जानबूझकर साजिश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed