{"_id":"63afb3f0ffb2d720fb2dd099","slug":"woman-rotting-body-found-behind-ex-bjp-mlahouse-in-maharashtra-satara-districk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पूर्व भाजपा विधायक के बंद पड़े बंगले में मिला महिला का शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पूर्व भाजपा विधायक के बंद पड़े बंगले में मिला महिला का शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
Sat, 31 Dec 2022 09:30 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतारा
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 31 Dec 2022 09:30 AM IST
सार
सतारा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सतारा के वाडे गांव के पास अरफाल फाटा रोड स्थित एक बंगले के परिसर में मिट्टी के ढेर में आंशिक रूप से दबा शव मिला है। यह तब प्रकाश में आया जब इलाके की सफाई की जा रही थी। वहीं, जैसे ही इस बात की खबर इलाके में फैली लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के सतारा जिले में पूर्व भाजपा विधायक कांता ताई नलवाड़े के बन्द पड़े बंगले के पास एक क्षत-विक्षत शव मिलने की घटना सामने आई है। जानकारी मिलते ही सतारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार शव किसी महिला का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस को भी जब पता चला कि बीजेपी की पूर्व विधायक कांताताई नलावड़े के बंद बंगले के पीछे शव मिला है, पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बता दें कि शव कई दिन पुराना होने के कारण बहुत खराब हालत में था। उससे काफी बदबू भी आ रही थी।
विज्ञापन
सतारा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सतारा के वाडे गांव के पास अरफाल फाटा रोड स्थित एक बंगले के परिसर में मिट्टी के ढेर में आंशिक रूप से दबा शव मिला है। यह तब प्रकाश में आया जब इलाके की सफाई की जा रही थी। वहीं, जैसे ही इस बात की खबर इलाके में फैली लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। जिसको हटाने के लिए पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिशों में लगी है, ताकि पता चल सके कि शव किसका है और मामले में अग्रिम जांच की जा सके। शिनाख्त की कोशिशों में लगी पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही हैऔर साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है।