फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman passenger shouts at Union Minister KJ Alphons at Imphal Airport after flights were delayed

VIP शेड्यूल के चलते लेट हुई फ्लाइट तो केंद्रीय मंत्री के सामने बिफरी महिला यात्री

Wed, 22 Nov 2017 10:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Nov 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
woman passenger shouts at Union Minister KJ Alphons at Imphal Airport after flights were delayed
एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री से बहस करती महिला - फोटो : ani
देश के प्रधानमंत्री वीआईपी कल्चर पर लगाम लगाने के लिए बेशक तमाम प्रयास कर रहे हों लेकिन फिलहाल इस पर कोई रोकथाम लगती नहीं दिख रही है। इसका नजारा बुधवार को उस समय भी दिखा जब इम्फाल एयरपोर्ट पर वीवीआईपी आगमन के चलते कुछ फ्लाइट्स का समय परिवर्तित कर दिया गया।
विज्ञापन


फ्लाइट लेट हुई तो पैसेंजर्स का पारी हाई हो गया और इसका खामियाजा भुगतना पड़ा केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजी अल्फोंस को। एक महिला यात्री ने सबके सामने ही वीवीआईपी कल्चर पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री को खरी खरी सुनाई, महिला का गुस्सा देखकर मंत्रीजी भी कुछ बोलने की हिम्मत नहीं कर पाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पर्यटन मंत्री बोले- केंद्र सरकार तय नहीं करेगी लोग क्या खाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में मीडिया को दिए बयान में केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने सफाई दी कि एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल सिर्फ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए होता है और किसी के लिए नहीं। वह महिला मुझसे नहीं किसी और पर गुस्सा हो रही थी मेरे साथ उसका व्यवहार सही था।



वाकया इंफाल एयरपोर्ट का है, जहां बुधवार को केंद्रीय मंत्री केजी अल्फोंस को आना था। उनका प्लेन उतरने के कारण कुछ फ्लाइट्स के समय में परिवर्तन किया गया। मंत्रीजी का प्लेन पहुंचा तो एयरपोर्ट पर काफी संख्या में समर्थक उनकी आगवानी करने के लिए पहुंचे। इसी बीच एक महिला यात्री ने 'मंत्रीजी' को देखते ही हंगामा शुरू कर दिया।

उसका कहना था कि वह एक डॉक्टर है और उसे किसी जरूरी काम से पटना जाना था, जहां उसका परिवार उसका इंतजार कर रहा है। महिला के अनुसार उसने परिजनों को अपने पहुंचने की जानकारी भी दे दी थी और वह एयरपोर्ट पर उसका इंतजार कर रहे होंगे, लेकिन वीआईपी शेड्यूल के चलते उसकी फ्लाइट लेट कर दी गई, आखिर ऐसा क्यों किया गया। महिला का सवाल था कि जब उनसे फ्लाइट के लिए मुंहमांगी कीमत वसूली जाती है तो फिर सेवाएं देने में भेदभाव क्यों किया जाता है।

यह भी पढ़ेंः पूर्वोत्तर पर मेहरबान उड्डयन मंत्रालय, जनवरी से इंफाल टू दिल्ली फ्लाइट

महिला का गुस्सा देख कुछ लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने बीच में ही सबको डपट दिया। मंत्री अल्फोंस ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने उनकी भी एक नहीं सुनी। नतीजतन 'मंत्रीजी' को भी चुपचाप खड़े होकर महिला की बात सुननी पड़ी। इसके बाद अन्य यात्रियों ने जैसे-तैसे महिला को शांत करने का प्रयास किया।

मैं मंत्री तक अपनी बात पहुंचाना चाहती थीः डा निराला

woman passenger shouts at Union Minister KJ Alphons at Imphal Airport after flights were delayed
वहीं बाद में एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पर नाराजगी जाहिर करने वाली महिला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सबकी अपनी लाईफ है सबका अपना टाईम है किसी एक के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए। 

यह वीआईपी कल्चर खत्म होनी चाहिए। महिला ने बताया कि मैं काफी देर से इंतजार कर रही थी इसलिए मैं मंत्री के सामने चिल्लाई और उनसे बात करने का प्रयास किया। मुझे लगता है वह मंत्री हैं और इसलिए वह काफी कुछ कर सकते हैं।

महिला का नाम डॉ निराला है जो इंफाल से पटना आ रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed