फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman killed by tiger in Kerala Wayanad incident sparks protests news in hindi

Kerala: वायनाड में कॉफी तोड़ने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत; घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

Fri, 24 Jan 2025 03:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 24 Jan 2025 03:00 PM IST
सार

मंत्री ने आश्वासन दिया कि बाघ को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में बाड़ लगाने की परियोजना के अलावा कुछ भी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Woman killed by tiger in Kerala Wayanad incident sparks protests news in hindi
बाघ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के वायनाड में मननथावाडी गांव के प्रियदर्शिनी एस्टेट में शुक्रवार की सुबह को बाघ के हमले में एक 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर इलाके में स्थानीय लोगों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना राज्य विधानसभा में केरल वन मंत्री एके ससींद्रन के बयान के बाद घटी, जिसमें उन्होंने राज्य में मानव-पशु संघर्ष कम होने का दावा किया था। उन्होंने बताया था कि राज्य सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


प्रियदर्शिनी एस्टेट में बाघ के हमले वाली घटना के बाद वन मंत्री ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, बाघ को पकड़ने या मारने के आदेश जारी किए गए हैं। ससींद्रन ने यह भी कहा कि हादसे के बाद से लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओ आर केलू प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने बताया कि महिला जब कॉफी तोड़ने गई थी तब बाघ ने उनपर हमला किया। वन अधिकारियों को पेट्रोलिंग के दौरान महिला का शव मिला। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं ले जाने देकर मंत्री केलू के समक्ष अपना विरोध जताया। एस्टेट की कई महिलाओं ने मंत्री केलू ने कहा कि बाघ को पकड़ लिया जाना चाहिए या फिर उसे मार दिया जाना चाहिए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि बाघ को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में बाड़ लगाने की परियोजना के अलावा कुछ भी नहीं किया गया है। मंत्री ने कहा, लोगों से आग्रह किया कि आगे की प्रक्रिया पोस्टमॉर्टम के लिए महिला के शव को छोड़ दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए अधिकतम संभव सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) इकाइयों की तैनाती समेत कई कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed