फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman harassed inside state transport bus in Pune; accused on the run

Maharashtra: पुणे में सरकारी बस में महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 26 Feb 2025 02:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Feb 2025 02:21 PM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
Woman harassed inside state transport bus in Pune; accused on the run
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे शहर में राज्य परिवहन की एक खड़ी बस में एक व्यक्ति ने 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बताया गया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ कई मामले में भी दर्ज किए गए हैं। स्वरगेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दत्ता गाडे के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से चोरी और चेन छीनने के मामले दर्ज हैं। स्वरगेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का सबसे बड़ा बस जंक्शन है।

विज्ञापन


पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पीड़िता के मुताबिक, वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पैठण जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और कहा कि उसकी बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है। इसके बाद आरोपी पीड़िता को विशाल बस अड्डा परिसर के एक सुनसान हिस्से में खड़ी खाली बस में ले गया। अभी अंधेरा था और जैसे ही महिला बस में चढ़ी, आरोपी भी अंदर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म कर घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचा
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed