{"_id":"5cdbd80abdec22072b5a57a5","slug":"woman-forged-signature-of-husband-on-divorce-papers-to-marry-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को बिना बताए ले लिया तलाक और प्रेमी से कर ली शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पति को बिना बताए ले लिया तलाक और प्रेमी से कर ली शादी
Wed, 15 May 2019 02:42 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 15 May 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कहते हैं प्यार और जंग में सबकुछ जाहिर है। यह लाइन महाराष्ट्र के मुंब्रा में रहने वाली महिला निलोफर पर एकदम सटीक बैठती है। जो अपने पूर्व प्रेमी के साथ इश्क लड़ा रही थी जबकि उसका पति यूएई में काम कर रहा था। केवल इतना ही नहीं उसने तलाक के कागजात पर पति के फर्जी हस्ताक्षर किए और प्रेमी से शादी कर ली।
विज्ञापन
मुंब्रा की रहने वाली निलोफर का नौ साल का एक बेटा है। वह इस समय फरार है क्योंकि उसके पति युसूफ शेरिफ मस्तान ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उसने ठाणे की सेशंस अदालत से अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है। 31 साल के मुकरी ने तलाक के दस्तावेजों पर निलोफर के पति के हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
जिसके बाद उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली और मस्तान के पैसे लेकर चंपत हो गई। 2007 से मस्तान यूएई में मैकेनिक के तौर पर तैनात था और पत्नी को पैसे भेजा करता था। उसने मुंब्रा में एक घर खरीदने के लिए पैसे जमा कर लिए थे। जहां निलोफर बेटे के साथ रहती थी।
विज्ञापन
मुंब्रा पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी एसबी शिंदे ने कहा, 'पति की गैरमौजूदगी में निलोफर अपने पूर्व प्रेमी के संपर्क में आई।' निलोफर के कहने पर मस्तान ने पुराना घर बेचकर उसी इलाके में 23 लाख का दूसरा घर उसके नाम पर खरीदा था। शिंदे ने कहा, 'जब वह भारत आया तो उसे पत्नी के व्यवहार में कुछ बदलाव महसूस हुआ। वह हमेशा किसी आदमी के साथ फोन पर रहती थी। पूछने पर उसने बताया कि वह अपने दोस्त से बात कर रही है।'
मामला तब सामने आया जब 2007 में मस्तान भारत और निलोफर ने उससे मिलने से मना कर दिया। उसने उसे घर के अंदर भी आने की इजाजत नहीं दी। एक वकील के कहने पर दोनों अपनी शादी को बचाने के लिए काम करने को तैयार हो गए। जब वह 2019 में भारत आया तो पत्नी ने उसे एक तलाक का कागजात दिखाए जिसपर अप्रैल 2007 की तारीख लिखी थी। हालांकि उस दौरान वह विदेश में नौकरी कर रहा था। गिरफ्तार होने के डर से निलोफर ने सेशंस अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन