{"_id":"5b7b82e342c79246435d69a8","slug":"woman-features-with-wrong-man-as-husband-in-telangana-government-ad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना सरकार ने विज्ञापन में दो पुरुषों को बताया एक महिला का पति, जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना सरकार ने विज्ञापन में दो पुरुषों को बताया एक महिला का पति, जांच के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना सरकार ने दो पब्लिसिटी एजेंसी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला और उसकी बेटी के राज्य सरकार की दो सरकारी योजनाओं के विज्ञापन में फोटो लगाई है जो कि अखबार में छापा गया है। बावजूद इसके कि दोनों मां बेटी उस योजना से लाभांवित नहीं हैं।
विज्ञापन
इनमें से एक विज्ञापन में तो महिला और उसकी बेटी का फोटो उसके पति के साथ लगाया है। जिसमें दिखाया गया है कि वह एक खुश लाभार्थी परिवार है। वहीं एक अन्य विज्ञापन में महिला और उसकी बेटी का फोटो एक अन्य आदमी के साथ लगाया गया है। इनमें से एक विज्ञापन है कांति वेलुगु (मुफ्त आंखों की जांच) का और दूसरा है राइथु बीमा (फसल बीमा) योजना का।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में पता चला है कि दिसंबर 2013 में महिला और उसके पति और बेटी की फोटो ली गई थी। जो कि माश ऑडियो विजुअल प्राइवेट लिमिटेड को लेकर ली गई थी। इसके बदले में उनके हस्ताक्षर भी लिए गए थे कि उनकी फोटो का इस्तेमाल विज्ञापन में किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि माश ऑडियो विजुअल प्राइवेट लिमिटेड और इमेजबाजार डॉट कॉम का मालिक भी एक ही है। इसके विज्ञापनों में भी एजेंसी की तस्वीरों का इस्तेमाल होता है। मामले पर महिला के पति नागराजू का कहना है कि अपनी पत्नी पदमा और बेटी के साथ किसी अन्य आदमी को देखकर वह शर्मिंदा है।
किसी अन्य आदमी को पदमा के पति के रूप में प्रदर्शित किया गया है। उसने कहा कि वह अपने गांव में एक मजाक बनकर रह गया है। सूचना और जनसंपर्क आयुक्त अरविंद कुमार का कहना है कि दोनों जांच एजेंसी लाइववाइर और टेम्पेस्ट की जांच की जाएगी।