{"_id":"668e9ae56eda8ca7b20919bd","slug":"woman-falls-off-train-in-telangana-after-drunk-man-misbehaves-with-her-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: शराब के नशे में धुत शख्स ने चलती ट्रेन में महिला को छेड़ा, विरोध करने पर धक्का देकर बाहर फेंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: शराब के नशे में धुत शख्स ने चलती ट्रेन में महिला को छेड़ा, विरोध करने पर धक्का देकर बाहर फेंका
Wed, 10 Jul 2024 08:00 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Wed, 10 Jul 2024 08:00 PM IST
सार
Telangana: यह घटना तेलंगाना के मिर्यालागुड़ा शहर की है। आरोप यह भी है कि नशे में धुत शख्स ने पहले चलती ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ की और उसके बाद ट्रेन से धक्का दे दिया। इस घटना में आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट में मामला हुआ दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेलंगाना में शराब के नशे में धुत एक शख्स ने एक 25 वर्षीय महिला को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। इस वजह से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह घटना तेलंगाना के मिर्यालागुड़ा शहर की है। आरोप यह भी है कि नशे में धुत शख्स ने पहले चलती ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ की और उसके बाद ट्रेन से धक्का दे दिया।
विज्ञापन
शराब में डूबा शख्स भी ट्रेन से गिरा
रेलवे पुलिस का कहना है कि जैसे ही ट्रेन ने मिर्यालागुड़ा रेलवे स्टेशन को पार किया, तो शराब में डूबा शख्स भी कोच से बाहर गिर गया। उसे भी गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने बताया कि महिला और 30 वर्षीय व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला, हैदराबाद के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह श्रीकाकुलम जाने के लिए सिकंदराबाद से ट्रेन में चढ़ीं थीं।
विज्ञापन
पति ने पुलिस को क्या बताया?
महिला के पति द्वारा पुलिस में शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी हाथ धोने के लिए शौचालय गईं थीं। उस दौरान नशे में धुत शख्स वहीं पास में दरवाजे के सामने खड़ा था। जब महिला शौचालय से बाहर निकलीं तो आरोपी शख्स ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने उन्हें बाहर फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने उन्हें इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अलग अलग अस्पतालों मे भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
आरोपी ने भी दी सफाई
उधर आरोपी का कहना है कि उसने महिला के साथ छेड़खानी नहीं की। उसने पुलिस को बताया कि ट्रेन में लग एक झटके की वजह से उसने महिला को पकड़ा और इसके बाद दोनों ही ट्रेन से बाहर गिर गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में डूबा था।