फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman dies in Bengaluru due to stuck in Waterlogging Bengaluru situation worsed due to heavy rains

जलभराव ने ली जान: भारी बारिश से बेंगलुरु के हालात खराब; अंडरपास में फंसी कार, महिला की मौत, छह को बचाया

Sun, 21 May 2023 07:45 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 21 May 2023 07:45 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, मृतका का नाम भानुरेखा है, वह आंध प्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली है। भानूरेखा इन्फोसिस कंपनी में काम करती है। रविवार को परिवार के साथ वह बेंगलुरु घूमने आई थी। परिवार ने बेंगलुरु घूमने के लिए किराए पर कार ली थी। बारिश के कारण के.आर सर्कल अंडरपास के अधिक पानी भरा हुआ था।

विज्ञापन
woman dies in Bengaluru due to stuck in Waterlogging Bengaluru situation worsed due to heavy rains
सीएम सिद्धारमैया अस्पताल पहुंचे। - फोटो : ANI

विस्तार

रविवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में जमकर बारिश हुई। सड़कों में पानी भर गया, जिसमें कई लोग फंस गए। इसी दौरान पानी में फंसने के कारण एक युवती की मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ बेंगलुरु घूमने आई थी।

विज्ञापन

परिवार के साथ घूमने आई थी
पुलिस के मुताबिक, मृतका का नाम भानुरेखा है, वह आंध प्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली है। भानूरेखा इन्फोसिस कंपनी में काम करती है। रविवार को परिवार के साथ वह बेंगलुरु घूमने आई थी। परिवार ने बेंगलुरु घूमने के लिए किराए पर कार ली थी। बारिश के कारण के.आर सर्कल अंडरपास के अधिक पानी भरा हुआ था। वहां लगे बेरिकेडिंग भी पानी गिर गया था और पानी में डूब चुका था। कार के ड्राइवर ने लापरवाही की और गाड़ी अंडरपास से निकालने लगा। इसी दौरान बीच में कार पानी में पूरी तरह से डूब गई। 

विज्ञापन

लोगों ने भी बचाने की कोशिश
मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाड़ी पानी में पूरी तरह से डूब चुकी। किसी तरह परिवार कार से बाहर निकला। कार से बाहर आते ही वह मदद के लिए चिल्लाने लगे। थोड़ी ही देर में उन्हें बचाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने रेस्क्यू टीम को कॉल किया। मदद आने से पहले लोगों ने अपने-अपने तरीके से उन्हें बचाने की कोशिश की थी। किसी ने रस्सी फेंकी तो किसी ने पानी में साड़ी फेंक कर उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन कोशिशें नाकाम रहीं। बारिश और ओलावृष्टि लगातार हो ही रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल पहुंचाया
थोड़ी देर में रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम के तैराकों ने परिवार के दो लोगों को सबसे पहले बाहर निकाला। वहीं कुछ लोगों को सीढ़ियों के जरिए पानी से बाहर निकाला। के.आर सर्कल में ही एक ऑटो और एक महिला भी फंस गई थी, जिन्हें भी रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सैंट मराथा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने भानुरेखा को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिवार ने आरोप लगाया है कि जब भानुरेखा को अस्पताल लेकर आए थे, तब वह जीवित थी, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे देखा तक नहीं, जिस वजह से बेटी ने दम तोड़ दिया।

बता दें, घटना की जानकारी मिलते ही सीएम सिद्धारमैया भी पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार को पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के मुफ्त इलाज की भी घोषणा की है।

हर बार होता है जलभराव
बाढ़ के कारण, शहर के मैजेस्टिक के पास एक अंडरपास में भी कई गाड़ियां फंसी रहीं। उन्हें भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। शहर में बेमौसम हुई तेज बारिश के कारण घरों में पानी भर गया। कई पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए। मल्लेश्वरम और राजाजी नगर जैसे पॉश इलाकों में भी जलभराव हो गया। श्रीरामपुरम, केंगेरी, मैसूर रोड सहित कई इलाके भी जलभराव में रहे। पेड़ गिरने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई। लोगों ने शिकायत करते हुए कहा कि हर बारिश में ऐसा ही होता है। हमेशा जलभराव हो जाता है, सरकार इसके लिए कभी भी कुछ नहीं करतीं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed