फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman crawling to panchayat office to received pension viral video news in hindi

Odisha: पेंशन लेने के लिए रेंगते हुए पंचायत दफ्तर पहुंची महिला, वीडियो वायरल होने पर घर पर पहुंचाया गया पैसा

Wed, 25 Sep 2024 01:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Sep 2024 01:29 PM IST
सार

वर्तमान में महिला की हालत बहुत खराब है और वह ठीक से चल भी नहीं पाती है। ऐसी हालत में पेंशन की उम्मीद में उन्हें रेंगते हुए पंचायत दफ्तर जाना पड़ा, लेकिन 15 सितंबर को गांव में पेंशन नहीं बांटी गई।

विज्ञापन
Woman crawling to panchayat office to received pension viral video news in hindi
रेंगते हुए पंचायत दफ्तर पहुंची महिला - फोटो : PTI (Video Grab)

विस्तार

ओडिशा के क्योंझर जिला प्रशासन ने एक 74 वर्षीय महिला के वृद्धावस्था पेंशन का पैसा उसके घर तक पहुंचाया। दरअसल, हाल ही में वायरल एक वीडियो में महिला को रेंगते हुए पंचायत दफ्तर जाते हुए देखा गया था। महिला की पहचान पाथुरी देहुरी के तौर पर की गई है। अधिकारियों ने उसके घर जाकर 18 सितंबर को पेंशन की राशि दी। इसके अलावा उन्हें एक व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


पेंशन लेने के लिए पंचायत दफ्तर रेंगते हुए गई महिला
एक अधिकारी ने बताया कि महिला पेंशन राशि लेने के लिए 15 सितंबर को पंचायत दफ्तर पहुंची थी, तभी किसी ने उसका वीडियो बना लिया था। एक हफ्ते के बाद वीडियो वायरल हो गया। तेलकोई प्रखंड विकास पदाधिकारी गीता मुर्मू ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें 15 सितंबर को पंचायत दफ्तर से पैसे लेने के लिए नहीं कहा था। वृद्धावस्था पेंशन शुरू में पाथुरी देहुरी के बैंक खाते में ही भेजी जा रही थी। बीमार होने के बाद उन्होंने बैंक आने में असमर्थता जताई, जिसके बाद से ही स्थानीय प्रशासन ने हाथ से पेंशन वितरित करना शुरू कर दिया। तब से ही देहुरी और उनके परिवार के दो अन्य सदस्य पंचायत दफ्तर से ही पेंशन ले रहे हैं। पंचायत दफ्तर उनके घर से 500 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन



हालांकि, वर्तमान में देहुरी की हालत बहुत खराब है और वह ठीक से चल भी नहीं पाती है। ऐसी हालत में पेंशन की उम्मीद में उन्हें रेंगते हुए पंचायत दफ्तर जाना पड़ा, लेकिन 15 सितंबर को गांव में पेंशन नहीं बांटी गई। 18 सितंबर को अधिकारियों ने उनके घर पर जाकर उन्हें पेंशन दिया। जिला प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम उनके घर पर महीने का राशन पहुंचाने का आदेश दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed