फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman constable lalita salve filed plea in high court to sex change

महिला कांस्टेबल साल्वे ने सेक्स चेंज की मांगी अनुमति, CM ने दिया मदद का भरोसा

Thu, 23 Nov 2017 04:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 23 Nov 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
woman constable lalita salve filed plea in high court to sex change
lalita-salve - फोटो : file photo
मुंबई पुलिस में महिला कांस्टेबल का सेक्स चेंज कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को बढ़ता देखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम फडणवीस को भी इसमें दखलअंदाजी करनी पड़ रही है। सीएम ने गृहमंत्रालय से कहा है कि महिला कांस्टेबल के मामले को संजीदगी से लें।
विज्ञापन

 

महाराष्ट्र पुलिस में काम कर रही 29 साल की महिला कांस्टेबल ने सेक्स चेंज कराकर पुरुष कांस्टेबल के तौर पर काम करने दिए जाने का अनुरोध अपने वरिष्ठ अधिकारियों से किया था जिसे आला अधिकारियों ने ठुकरा दिया था। अर्जी ठुकराए जाने के बाद ललिता ने गुरुवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिसमें उन्होंने मांग की है कि वो सेक्स चेंज कराकर नौकरी जारी रखना चाहती हैं। 

विज्ञापन

 

पिछले दिनों महिला कांस्टेबल ललिता साल्व महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय के  बीड पुलिस थाने में तैनात हैं। उन्होंने जब काम करते रहने की अनुमति मांगी तब पुलिस अधिकारियों  ने कांस्टेबल के अनुरोध को ठुकरा दिया था। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेंद्र सिंह  ने कहा था कि पुलिस मैन्युअल, पुलिस भर्ती के नियम और सेवा नियम हमें कोई भी सकरात्मक उत्तर देने से रोकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बैंकरप्सी कानून को सख्त बनाने वाले अध्यादेश को राष्ट्रपति की मंजूरी, मुश्किल में दिवालिया कंपनियां

 महिला कॉन्स्टेबल ललिता साल्वे इससे पहले भी कई बार अपने आला अधिकारियों से सेक्स चेंज कराने के ऑपरेशन की अनुमति मांगी थी और कहा था कि ऑपरेशन के बाद वो सर्विस करती रहना चाहती हैं। साल्वे ने 2009 में पुलिस ज्वाइन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल्वे को जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर है। 

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed