फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman claiming to be Maha minister's 2nd wife arrested for hurling casteist slurs 

Pune: महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी का दावा करने वाली महिला गिरफ्तार,  पति भी हिरासत में 

Tue, 21 Jun 2022 07:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Amit Mandal Updated Tue, 21 Jun 2022 07:34 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इसी मामले में 23 वर्षीय महिला के पति को भी धारा 498ए, 377 और आईपीसी के अन्य प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Woman claiming to be Maha minister's 2nd wife arrested for hurling casteist slurs 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पुणे पुलिस ने महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली करुणा शर्मा को 23 वर्षीय एक महिला पर जातिवादी गालियां देने और पति को तलाक देने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इसी मामले में 23 वर्षीय महिला के पति को भी धारा 498ए, 377 और आईपीसी के अन्य प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, हमने करुणा शर्मा और उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां व्यक्ति को 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, वहीं शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके पति ने करुणा शर्मा के साथ रिश्ते में होने का हवाला देते हुए उसे तलाक के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन


अधिकारी ने पहले कहा था कि करुणा शर्मा पर शिकायतकर्ता को जातिवादी गालियां देने और हॉकी स्टिक से धमकाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने महिला के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए करुणा पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed