फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman cheated by posing as army soldier and disabled girl raped in Nagpur

Maharashtra: सेना का जवान बताकर महिला से ठगी, नागपुर में विकलांग लड़की के साथ दुष्कर्म

Thu, 10 Nov 2022 09:08 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Nov 2022 09:08 PM IST
सार

आरोपी ने महिला से एडवांस किराए देने के लिए बैंक खाते की डिटेल मांगी। जैसे ही महिला ने आरोपी को अपनी डिटेल दी तो चालाकी से उस व्यक्ति ने महिला के खाते से 88,000 रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
Woman cheated by posing as army soldier and disabled girl raped in Nagpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

भारत में बढ़ते डिजिटल लेनदेन के चलन के बीच ठगी के मामले भी बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर की पुलिस ने एक 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी कि शख्स पर सेना का जवान बताकर एक महिला से ठगी करने का आरोप है।

विज्ञापन


घाटकोपर पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता मुंबई में अपना फ्लैट किराए पर देना चाह रही थी और उसने एक ऑनलाइन संपत्ति पोर्टल पर विज्ञापन दिया था। यही देखकर आरोपी ने उसे फोन किया और दावा किया कि वह भारतीय सेना में काम करता है और उसे किराए के फ्लैट की जरूरत है क्योंकि उसका मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


फिर आरोपी ने महिला से एडवांस किराए देने के लिए बैंक खाते की डिटेल मांगी। जैसे ही महिला ने उसको अपनी डिटेल दी तो चालाकी से उस व्यक्ति ने उसके खाते से 88,000 रुपये निकाल लिए। महिला द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद, पुलिस ने मथुरा जिले के मेहराना में उस व्यक्ति का पता लगाया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकलांग लड़की से 21 साल के युवक ने किया दुष्कर्म
नागपुर के यशोधरा नगर इलाके में एक विकलांग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक 21 साल के युवक ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी की पहचान दिल मोहम्मद इकबाल अंसारी के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने कहा कि उसने कथित तौर पर मंगलवार दोपहर 14 वर्षीय लड़की को अपने घर बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया।
लड़की ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और यशोधरा नगर पुलिस आगे की जांच कर रही है।


1.8 करोड़ की ड्रग्स जब्त
महाराष्ट्र  में मुंबई की डिंडोशी पुलिस ने गोरेगांव के संतोष नगर इलाके से नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच करने पर 270 ग्राम हेरोइन की दवा बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed