{"_id":"61a8fd098c9222068c505b5c","slug":"woman-arrested-for-killing-her-3-month-old-daughter-by-drowning-her-in-a-water-tank-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: महिला ने ले ली अपनी ही तीन माह की बेटी की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: महिला ने ले ली अपनी ही तीन माह की बेटी की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
Thu, 02 Dec 2021 10:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:36 PM IST
सार
मुंबई पुलिस ने एक महिला को अपनी ही बेटी की जाने लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
मुंबई में एक महिला को अपनी ही तीन माह की बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि महिला ने बेटी को पानी के एक टैंक में डुबोकर उसकी जान ले ली। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला की पहले ही एक आठ साल की बेटी है और उसके ससुराल वाले उस पर बेटा पैदा करने का दबाव बना रहे थे, इसी के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाने का फैसला कर लिया। महिला को शुक्रवार को एक अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन