फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman Arrested For Killing 20-Day-Old Sick Daughter In Maharashtra Akola

Maharashtra: 20 दिन की बच्ची के लिए कुमाता बनी मां, बीमारी से परेशान हो कर दिया मासूम का कत्ल!

Wed, 09 Nov 2022 07:53 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Wed, 09 Nov 2022 07:53 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, जिला अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि नवजात की मौत गला दबाने की वजह से हुई।

विज्ञापन
Woman Arrested For Killing 20-Day-Old Sick Daughter In Maharashtra Akola
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के अकोला में बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपनी 20 दिन की बेटी को गला दबाकर जान से मार डालने का आरोप है। बताया जा रहा है कि जन्म के बाद से ही बच्ची बीमार रहती थी, जिससे परेशान होकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, वाड़ी आदमपुर गांव में रहने वाली महिला अपने दूर के रिश्तेदार के साथ पिछले महीने बेटी के इलाज के लिए तेलहारा ग्रामीण अस्पताल लेकर गई थी। चिकित्सकों ने बच्ची को इलाज के लिए अकोला के जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। 

विज्ञापन

गला दबाकर बच्ची को मार डाला

बताया जा रहा है कि महिला जब बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची की मौत गला दबाने की वजह से हुई थी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार (आठ नवंबर) को निचली अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed