फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman allegedly strangled her son as she was in depression over separated from husband

महाराष्ट्र: महिला ने आठ साल के बच्चे को मारा, बहन और मां को फोन करके बताया

Sat, 26 Oct 2019 11:08 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 26 Oct 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
woman allegedly strangled her son as she was in depression over separated from husband
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

35 साल की एक महिला ने कथित तौर पर अपने आठ साल के बेटे को गुरुवार को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बच्चे की मां शीतल मानेर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। मानेर का कहना है कि वह पति से अलग होने के बाद वित्तीय दिक्कतों का सामना कर रही थी।

विज्ञापन


शीतल अपने बेटे अर्णव के साथ अपनी 28 साल की बहन श्वेता शिरसत के साथ बदलापुर पूर्व में रहती थीं। शीतल अपने पति वैभव से 18 महीने पहले अलग हुई थी। अदालत में उनकी तलाक याचिका पर सुनवाई चल रही है। दोनों ने 10 साल पहले शादी की थी। 
विज्ञापन


श्वेता के पुलिस को दिए बयान के अनुसार उसे शीतल ने सुबह साढ़े पांच बजे फोन किया और बताया कि उसने अर्णव को मार दिया है। श्वेता उस समय अपनी मां के घर थी। उसने पुलिस और अपनी मां मंडा शिरसत को घटना की सूचना दी जो ठाणे के केंद्रीय कारागार में रात्री पाली में काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिरसत अपनी मां के साथ जब घर पहुंची तब तक अर्णव मर चुका था। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदलापुर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी हर्षल कुलकर्णी ने कहा, 'मानेर ने कहा कि उसने अपने बेटे को इसलिए मार दिया क्योंकि वह तनाव में थी और गृहिणी होने के कारण उसे अपने बेटे के भविष्य को लेकर चिंता थी।'

उन्होंने आगे कहा, 'बेटे के शव को अतिंम संस्कार के लिए उसके पिता को सौंप दिया गया है। उनका बयान रिकॉर्ड किया जाना बाकी है क्योंकि वह सदमे में हैं। उनका कहना है कि शीतल और उनके बीच मतभेद थे। इसी वजह से वह अलग हुए थे।' श्वेता का कहना है कि शीतल का डिप्रेशन (तनाव) का इलाज चल रहा है।


श्वेता ने कहा, 'वह हमेशा कहती थी कि पति से अलगाव ने उसे परेशान कर दिया था। वह हमेशा अपने बेटे की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहती थी। उसका पति कभी पैसे नहीं भेजता था। वह कभी उसे फोन नहीं करता था और न ही कभी बेटे के बारे में पूछता था।' शीतल को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से पुलिस को 28 अक्तूबर तक के लिए हिरासत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed