फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman accused of honey trapping paraded with footwear garland in Karnataka

Karnataka: हनी ट्रैप की आरोपी महिला पर हमला किया, जूतों की माला पहनाकर परेड कराई; 13 लोग गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2023 05:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Oct 2023 05:50 PM IST
सार

Karnataka: पुलिस के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर कई पुरुषों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे जबरन वसूली की। गुस्से में लोगों का एक समूह उसके घर गया। फिर उनके बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान उन्होंने महिला पर शारीरिक हमला किया और उसे जूते की माला पहनाई।

विज्ञापन
Woman accused of honey trapping paraded with footwear garland in Karnataka
आरोपी महिला की परेड कराते ग्रामीण। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर कई लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों के एक समूह ने कथित तौर पर महिला पर हमला किया और उसे जूतों की माला पहनाकर घुमाया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।  

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने महिला (38 वर्षीय) को बचाया और पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी चोटों का इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला शुक्रवार की रात घाटप्रभा गांव में हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब तक तेरह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर कई पुरुषों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे जबरन वसूली की। गुस्से में लोगों का एक समूह उसके घर गया। फिर उनके बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान उन्होंने महिला पर शारीरिक हमला किया और उसे जूते की माला पहनाई। इसके बाद उसे गांव की सड़कों पर घुमाया।  

विज्ञापन

उन्होंने कहा,'हमें 112 (आपातकालीन नंबर) पर एक कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।'

बेलगावी के पुलिस अधीक्षक भीमाशंकर गुलेड ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, 'महिला को मामूली चोटें आई हैं। उसका यहां एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed