{"_id":"5cc55406bdec2207103566c1","slug":"without-informing-wife-husband-withdraw-1-5-lakh-rupees-from-his-account-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बिना बताए पति ने अकाउंट से निकाले डेढ़ लाख रुपये, विश्वासघात का केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पत्नी को बिना बताए पति ने अकाउंट से निकाले डेढ़ लाख रुपये, विश्वासघात का केस दर्ज
Sun, 28 Apr 2019 03:04 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 28 Apr 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात में एक पति ने बिना बताए अपनी पत्नी के अकाउंट से डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए। पत्नी अपने पति के खिलाफ विश्वासघात का केस दर्ज कराया है। अहमदाबाद के शाहपुर इलाके में रहने वाली 29 साल की रिताली नाम की महिला का आरोप है कि पति राहुल ने उसके खाते से बिना बताए डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि वो एक दिन बैंक में रुपये निकालने के लिए गई। फॉर्म भरने के बाद जब वो कैशियर के पास गई को उसने बताया कि खाते में सिर्फ 366 रुपये हैं। महिला चौंक गई कि उसके खाते में 1.5 लाख रुपये थे अब इतने कम कैस रह गए।
विज्ञापन
तीन दिन बाद महिला फिरसे बैंक गई और अपने खाता का ब्यौरा निकलवाया। ब्यौरे में उसे मालूम पड़ा कि एटीएम के द्वारा उसके खाते से सारे रुपये निकाल लिए गए हैं। तब जाकर महिला को अपने पति के इस कारनामे के बारे में पता चला कि उसी ने बिना बताए लगातार एटीएम से रुपये निकाले हैं।
विज्ञापन
पीड़ित पत्नी ने पति के खिलाफ शाहपुर पुलिस थाने जाकर विश्वासघात का केस दर्ज कराया। महिला ने एफआईआर में बताया कि उसने 8 अप्रैल 2011 को राहुल कॉन्ट्रैक्टर से लव मैरिज की थी। उनकी एक बेटी भी है।