JP Nadda: 200 करोड़ टीके लगने पर नड्डा ने मोदी की तारीफ, बोले- पीएम के विजन से भारतीयों को मिला 'सुरक्षा कवच'
जेपी नड्डा ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से देश को कोविड-19 के खिलाफ सिर्फ एक नहीं बल्कि दो टीके मिले। यह भारत के बदलते चेहरे की तस्वीर है। भारतीय अब एक 'सुरक्षा कवच' और एक 'स्वास्थ्य कवच' साथ लेकर चल रहे हैं।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नड्डा केंद्र संचालित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एलएचएमसी) के कैंपस में एर टीकाकरण केंद्र में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के एक समूह के साथ बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।
महामारी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने की मानव सेवा, ऋणी रहेगा देश : नड्डा
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, भारत हमेशा उन डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का ऋणी रहेगा जिन्होंने कोविड के दौरान अपने स्वंय के जीवन की परवाह किए बिना मानवता की सेवा की। नड्डा ने दावा किया कि हमने पिछले वर्ष जनवरी में टीकाकरण शुरू होने के बाद देश में खुराक की संख्या के संबंध में 200 करोड़ का मील का पत्थर पार कर लिया है।
Under the leadership of Hon. PM @narendramodi ji India has crossed a historic milestone of 200cr vaccine doses and is now administering Free Booster Dose for adults for 75 days.
Today I visited a vaccination center at Lady Hardinge Hospital & interacted with our health workers. pic.twitter.com/8rgHDm26gC — Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 20, 2022
उन्होंने आगे कहा कि यह वही भारत है जिसे पोलियो, चेचक और अन्य बीमारियों के खिलाफ टीका पाने के लिए लगभग 20 वर्षों तक इंतजार करना पड़ा।
नड्डा ने आगे कहा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से देश को कोविड-19 के खिलाफ सिर्फ एक नहीं बल्कि दो टीके मिले। यह भारत के बदलते चेहरे की तस्वीर है। भारतीय अब एक 'सुरक्षा कवच' और एक 'स्वास्थ्य कवच' साथ लेकर चल रहे हैं।
पीएम मोदी ने टीकाकरण के स्केल और स्पीड को बताया था 'बेजोड़'
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने के लिए देशवासियों को बधाई दी थी। उन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को स्केल और स्पीड में बेजोड़ बताया था।
India creates history again! Congrats to all Indians on crossing the special figure of 200 crore vaccine doses. Proud of those who contributed to making India’s vaccination drive unparalleled in scale and speed. This has strengthened the global fight against COVID-19. https://t.co/K5wc1U6oVM
— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2022
इस बीच, एलएचएमसी अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कुल मिलाकर 1.10 लाख से ज्यादा खुराकें दी गई हैं। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, एलएचएमसी कैंपस में ऑन्कोलॉजी ब्लॉक में स्थित हमारे टीकाकरण केंद्र में 60,000 से ज्यादा खुराकें दी जा रही हैं और हवाई अड्डों पर शिविरों के माध्यम से 51,000 से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं।
ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि दोपहर 1 बजे तक 127 लाभार्थियों को कोवैक्सिन की बूस्टर खुराक मिली और चार को वैक्सीन का पहला शॉट मिला।
नड्डा की मौजूदगी में अपनी बूस्टर खुराक प्राप्त करने के बाद नरेला निवासी अजय कुमार (42 वर्षीय) ने दूसरों से बाहर आने और महामारी के खिलाफ सुरक्षा का अतिरिक्त कवर प्राप्त करने की अपील की।