{"_id":"590e76ec4f1c1bf170441d4b","slug":"wipro-gets-bio-attack-threat-email","type":"story","status":"publish","title_hn":"WIPRO को धमकी, 500 करोड़ दो नहीं तो ऑफिस में होगा 'कैमिकल' अटैक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
WIPRO को धमकी, 500 करोड़ दो नहीं तो ऑफिस में होगा 'कैमिकल' अटैक
एजेंसी/ बंगलूरू
Updated Sun, 07 May 2017 07:56 AM IST
विज्ञापन
एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद आईटी कंपनी विप्रो ने अपने सभी कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के मुताबिक किसी ने ईमेल के जरिये विप्रो से 20 दिन के अंदर 500 करोड़ रुपये डिजिटल मुद्रा बिटकॉइन के रूप में देने की मांग की है और ऐसा नहीं करने पर विप्रो कार्यालय पर केमिकल अटैक करने की धमकी दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
ई-मेल में रिसिन से हमला करने की धमकी की गई है। यह बेहद जहरीला पदार्थ कैस्टर ऑयल (अरंडी के तेल) प्लांट के बीज में पाया जाता है। विप्रो ने शनिवार को कहा कि एक धमकी भरा ई-मेल मिला है। इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
हालांकि कंपनी ने कहा है कि उसके सभी दफ्तरों में कामकाज सुचारु तरीके से चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) एस रवि ने कहा कि शिकायत साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
विज्ञापन