फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   winter session of parliament today live update

संसद में अरुण जेटली ने कहा- विपक्ष में हिम्मत है तो नोटबंदी पर चर्चा करे

Wed, 07 Dec 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
winter session of parliament today live update
अरुण डे
संसद के शीतकालीन सत्र में आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सामान्य तौर पर शुरू हुई। हालांकि, इस दौरान भी विपक्ष नारेबाजी कर रहे थे। विपक्ष नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री का बयान और पिछले दिनों विपक्ष पर उनके द्वारा लगाए गए आरोप पर माफी की मांग कर रहा है। वहीं सरकार पक्ष की तरफ से नारे लगाए गए कि हिम्मत हो तो चर्चा करो। Live updates
विज्ञापन


> नोटबंदी पर हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू।


> लोकसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक के लिए स्थगित।
 


> राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित।
 



> सरकार ने कहा कि वह 193 के तहत चर्चा को तैयार है।
> राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने नोटबंदी पर हुई मौतों को सदन में उठाया।
> गुलाम नबी आजाद ने पूछा, मोतों के लिए जिम्मेदार कौन है?
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा-

> विपक्ष नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा को टाल रहा है।
> विपक्ष में हिम्मत है तो मैं आज भी चुनौती देता हूं कि नोटबंदी पर चर्चा करें।


सपा राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा
> मुरादाबाद में प्रधानमंत्री बोल सकते हैं, संसद में नहीं।
> जब तक प्रधानमंत्री माफी नहीं मांगते, सदन नहीं चलने देंगे।



मायावती ने कहा
> पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री को सुनने को तैयार है। 
> प्रधानमंत्री आएं और नोटबंदी के मुद्दे पर बयान दें।
> प्रधानमंत्री सदन के बाहर बयान देते हैं, उन्हें सदन के अंदर बयान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed