{"_id":"636e7510e654e705d1353fe9","slug":"winter-session-of-parliament-is-likely-to-be-from-7th-december-to-29th-december-lok-sabha-rajya-sabha-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से, 29 तक चल सकती है लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से, 29 तक चल सकती है लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही
Fri, 11 Nov 2022 09:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:56 PM IST
सार
शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरु होता है। सत्र के दौरान करीब 20 बैठकें होती हैं। हालांकि, 2017 और 2018 में सत्र का आयोजन दिसंबर में किया गया था। सूत्रों की मानें तो इस बार सत्र के दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरु होने की संभावना है।
विज्ञापन
संसद भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू हो सकता है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 29 दिसंबर तक चल सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संसद का शीतकालीन सत्र पुराने भवन में शुरू होगा। तारीखों के बारे में अंतिम फैसला संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति करेगी। सत्र के पुराने भवन में आयोजित किए जाने की संभावना है। करीब 1,200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार हो रहे नए भवन का इस महीने के अंत या दिसंबर की शुरुआत में प्रतीकात्मक उद्घाटन किया जा सकता है।
विज्ञापन
शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरु होता है। सत्र के दौरान करीब 20 बैठकें होती हैं। हालांकि, 2017 और 2018 में सत्र का आयोजन दिसंबर में किया गया था। सूत्रों की मानें तो इस बार सत्र के दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरु होने की संभावना है।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा के चुनाव एक और पांच दिसंबर को होंगे। गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में मतगणना आठ दिसंबर को होगी। सरकार का लक्ष्य शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले नए भवन का निर्माण पूरा करने का था, लेकिन कुछ निर्माण कार्य निर्धारित समय से आगे बढ़ सकते हैं।