{"_id":"65670e16fcdcc98234077a73","slug":"winter-session-of-maharashtra-legislature-from-december-7-to-20-in-nagpur-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Assembly: 7-20 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र, विपक्ष बोला- चर्चा करने के लिए 10 दिन बहुत कम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Assembly: 7-20 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र, विपक्ष बोला- चर्चा करने के लिए 10 दिन बहुत कम
Wed, 29 Nov 2023 03:41 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 29 Nov 2023 03:41 PM IST
सार
विधान भवन के एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत सात दिसंबर को होगा और यह 20 दिसंबर तक चलेगा। शेड्यूल के अनुसार इस सत्र में कामकाज के 10 दिन होंगे।
विज्ञापन
Maharashtra Assembly
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात से 20 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि परंपरा के अनुसार यह सत्र राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में आयोजित किया जाएगा।
विधान भवन के एक अधिकारी ने कहा, 'महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत सात दिसंबर को होगा और यह 20 दिसंबर तक चलेगा। शेड्यूल के अनुसार इस सत्र में कामकाज के 10 दिन होंगे।'
इस सत्र में विपक्षी पार्टियों द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को मराठा आरक्षण, बेमौसम बारिश, राज्य में निवेश जैसे कई अन्य मुद्दों पर घेरने की संभावना है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि इस सत्र का आयोजन नागपुर में कराने को लेकर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'विपक्षी पार्टी के नेता होने के तौर पर हम मांग करते हैं कि इस सत्र को तीन सप्ताह के लिए आयोजित किया जाए, लेकिन उन्होंने केवल दस दिन तक का ही काम रखा है। इन दस दिनों में कोई भी सवाल का हल नहीं निकलेगा। महाराष्ट्र के सामने कई मुद्दे है, जिसपर चर्चा करने के लिए 10 दिन बहुत कम है।'
कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी होने के नाते वह अभी भी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।