फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Winter Session: India alliance leaders to meet on Monday to discuss siege strategy

शीतकालीन सत्र: इंडिया गठबंधन के नेता सोमवार को करेंगे बैठक, घेरने की रणनीति पर होगी चर्चा

Sat, 29 Nov 2025 08:33 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Winter Session: India alliance leaders to meet on Monday to discuss siege strategy
शीतकालीन सत्र 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेता 1 दिसंबर को बैठक करेंगे। यह बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में आयोजित होगी। शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसकी घोषणा केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कर चुके हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस, संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का नेतृत्व कर रही है। सत्र के दौरान कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। पार्टी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम में मध्यस्थता के दावे पर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग करेगी। इसके साथ ही चीन के साथ व्यापारिक और रणनीतिक मुद्दों को भी प्रमुख रूप से उठाया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश के कई शहरों में गंभीर वायु प्रदूषण को लेकर संसद में बहस की मांग की। 
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर कोई तात्कालिकता, कोई योजना और कोई जवाबदेही नहीं दिखाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने लिखा कि भारत के बच्चे जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं, लेकिन सरकार गंभीर कदम नहीं उठा रही। संसद में तत्काल विस्तृत बहस और सख्त एक्शन प्लान की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चक्रवात दित्वाह से तबाही: दक्षिण भारत में बारिश और तूफान का कहर, उड़ानें रद्द; श्रीलंका में भी हाई अलर्ट

30 नवंबर को 10 जनपथ पर संसदीय रणनीति समूह की बैठक
कांग्रेस ने 30 नवंबर को शाम 5 बजे 10 जनपथ पर संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है, जिसमें शीतकालीन सत्र की रूपरेखा तय की जाएगी। सत्र के दौरान 19 दिनों में 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। निजी सदस्यों के विधेयक पांच और 19 दिसंबर को लिए जाएंगे, जबकि निजी सदस्यों के संकल्प 12 दिसंबर को चर्चा के लिए तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed