फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   winter season Red Alert Live : north India Freezed mercury 1.7 degree delhi 57 death up what next

बर्फीली ठंड: दिल्ली में पारा दो डिग्री, यूपी में 57 मौतें, छह राज्यों में रेड अलर्ट जारी

Sun, 29 Dec 2019 07:44 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 29 Dec 2019 07:44 AM IST
सार

  • दिल्ली में रेड अलर्ट, राजधानी में पारा 2.0, कानपुर में 2.0, शिमला में चार और द्रास में -28.6 डिग्री
  • दिल्ली में चार उड़ानों के मार्ग बदले गए, 24 ट्रेनों के मार्ग बदले, शिमला से ज्यादा सर्द दिल्ली
  • सांसों पर भी संकट: दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 413, लखनऊ में 338 रहा

विज्ञापन
winter season Red Alert Live : north India Freezed mercury 1.7 degree delhi 57 death up what next
winter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी, सर्द हवाओं और घने कोहरे के कारण देश की राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत बर्फीली ठंड से जम गया है। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश से लेकर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की द्रास घाटी और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर तक जबरदस्त शीत लहर से जनजीवन थम सा गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


पारा रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। दिल्ली के सराय काले खान इलाके में सुबह तापमान गिरकर 2.0 डिग्री तक चला गया। दिसंबर में इस सीजन का यह न्यूनतम तापमान है। सर्दी के बदतर हालात को देख मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यूपी के कानपुर में यह दो डिग्री और लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास में पारा -28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 1.2 डिग्री तक पहुंचा। राजस्थान के शेखावटी में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री रहा।

छह राज्यों के लिए रेड अलर्ट
ठंड को देखते हुए छह राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सर्दी की वजह से झरना जम गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा, जो दिल्ली के औसत 2.4 डिग्री से काफी ज्यादा है। पहाड़ों में हो रही भारी बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है।

घने कोहरे और तकरीबन शून्य दृश्यता के चलते दिल्ली आने-जाने वाली कम से कम चार उड़ानों के मार्ग बदले गए हैं। कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली 24 ट्रेनों के मार्ग बदले गए। दिसंबर से अब तक 8 सर्द दिवस और 7 गंभीर सर्द दिवस रिकॉर्ड हो चुके हैं।

भीषण ठंड के बीच वायु प्रदूषण ने भी हाला बदतर कर दिया है। दिल्ली, यूपी समेत कई शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति बदतर रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 413 रहा । जिसके चलते सांसों पर संकट बढ़ा है। कानपुर में में यह 291 और लखनऊ में 338 के खतरनाक स्तर पर रहा।

दिल्ली: 15 दिनों से लगातार शीतलहर का बना रिकॉर्ड
दिल्ली शनिवार को लगातार 15वें दिन सबसे सर्द रहा। 1901 के बाद यहां सबसे ज्यादा ठंडा दिसंबर रहा है। 1997 में आखिरी बार इसी तरह की ठंड से दो चार हुआ था। दिल्ली में 30 दिंसबर 2013 को भी पारा 2.4 डिग्री रहा और वहीं 11 दिसंबर, 1996 को 2.3 डिग्री और 27 दिसंबर 1930 को शून्य डिग्री दर्ज हुआ था।

राजस्थान: सीकर में पारा माइनस में, खेतों पर पड़ा पाला
राजस्थान में सीकर में पारा -1 पर चला गया। जयपुर में पारा पांच साल बाद फिर 4 डिग्री तक गिर गया। जयपुर जिले के जोबनेर में तापमान -1 डिग्री दर्ज किया गया। माउंट आबू में -1.5 डिग्री दर्ज हुआ। सर्दी का आलम यह है कि सुबह छतों, खेतों और गाड़ियों में पाले की परत जम गई है।

उत्तर प्रदेश में ठंड से 57 लोगों की मौत, पारा जमाव बिंदु के करीब

उत्तर प्रदेश में ठंड के कहर के चलते ज्यादातर शहरों में पारा जमाव बिंदु के करीब जा पहुंचा है। न्यूनतम तापमान शनिवार को अलीगढ़ में 1.8 डिग्री, बहराइच में 2.0 डिग्री, बरेली में 3.1 डिग्री, झांसी में 2.3 डिग्री, कानपुर में 2.0 डिग्री और लखनऊ में 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। स्थिति यह है कि घर के अंदर रजाई में भी राहत नहीं मिल रही। ठंड की वजह से विभिन्न जिलों में 57 लोगों की मौत हो गई है।

कानपुर में शनिवार को एक झटके में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री लुढ़ककर रिकॉर्ड 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि आगामी 31 दिसंबर तक प्रदेश में कोल्ड डे रहेगा। 1 से 3 जनवरी तक बारिश हो सकती है। मौसम खराब होने के कारण बस, ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

झांसी में ठंड ने 65 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां ठंड से खेत की रखवाली कर रहे एक किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। मध्य यूपी और बुंदेलखंड में 35 जबकि पूर्वांचल में 16 लोगों की मौत ठंड से हो गई। अकेले कानपुर शहर में ही ठंड से 19 लोगों ने दम तोड़ दिया। हाथरस जिले में एक मासूम समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।

बर्फीली हवाओं से मरने लगीं चिड़ियां
शीतलहर ने अब पक्षियों पर भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। उन इलाकों में चिड़ियां ज्यादा मर रही हैं, जहां पेड़ कम हैं। पेड़ों के पत्तों की ओट ठंड में उनको बर्फीली हवाओं का सीधा शिकार बनने से बचा लेती है। भीषण ठंड को देखते हुए चिड़ियाघर में चिड़ियों के बाड़ों में 200 वाट के बल्ब लगाए गए हैं, जिससे थोड़ी गर्मी बनी रहे। पर्दे भी लगाए गए हैं। शेर, बाघ और तेंदुए की खुराक बढ़ा दी गई है।

भालू को शहद खिलाया जा रहा है। शेर और बाघ के बाड़े में ब्लोअर लगाया गया है। क्यूरेटर अरविंद कुमार सिंह ने यह भी बताया कि चिड़ियाघर में शेर की खुराक बढ़ा दी गई है। उसे आठ के बजाय दस किलो मांस दिया जा रहा है। इस समय अप्रवासी पक्षी साइबेरियन क्रेन चिड़ियाघर आईं हुई हैं। उनके लिए यह तापमान बहुत मुफीद है।

चालीस दिन का चिल्ला जाड़ा, महाकवि घाघ के छंद में है जिक्र

‘धनु के पंद्रह, मकर पचीस, चिल्ला जाड़ा दिन चालीस’। महाकवि घाघ का यह छंद बिल्कुल सटीक है। अमूमन 30 दिसंबर से 7-8 फरवरी तक रहने वाला चिल्ला जाड़ा इस बार थोड़ा जल्दी पड़ रहा है। जनवरी में कुछ दिन छोड़कर भीषण ठंड परेशान करती रहेगी।

रविवार से 2 जनवरी तक हाड़ कंपाने वाली ठंड रहेगी और उसके बाद 14 जनवरी से 5-6 फरवरी तक यही स्थिति रहेगी। चिंतक इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज के फाउंडर चेयरमैन रमेश चिंतक के अनुसार दिसंबर माह के अंत में सूर्य जब धनु राशि में आता है, उसी समय से कड़ाके  की ठंड शुरू होती है। इस बार सूर्य धनु राशि में 17 दिसंबर को ही आ गया था। लिहाजा, इस बार जल्दी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।

बिहार: पटना समेत 38 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 38 जिलों में शनिवार को सर्दी का ऑरेंज अलर्ट व रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। पटना में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके तहत सभी जिलों में भीषण सर्दी पड़ने की आशंका है।

हिमाचल और उत्तराखंड: तेल, दूध और तरल पेय भी जमे

ऊंचे हिमालयी इलाकों में जोरदार बर्फबारी से घाटियों और मैदानी इलाकों में पारा तेजी से गिरा है। उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी रेकॉर्ड तोड़ रही है। केदारनाथ और बद्रीनाथ बर्फ की चादर है।

शनिवार को पिथौरागढ़ में तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के किलोंग में पारा गिरकर -11 डिग्री पर आ गया। स्पीति में तापमान -30 डिग्री पर जा पहुंचा है। मुख्यालय काजा के एक रसोई घर में रखे सरसों का तेल, दूध और अन्य तरल पदार्थ भी जम गए हैं।

हरियाणा और पंजाब: हिसार 0.2 डिग्री और बठिंडा 2.3 डिग्री पर ठिठुरा
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब-हरियाणा में शीत लहर 31 दिसंबर तक जारी रह सकती है। इसके बाद कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है, जिसके बाद आसमान से बादल छंटेंगे। हरियाणा के हिसार में तापमान 0.2 डिग्री और नारनौल में 0.5 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, रोहतक में 1.8 डिग्री और सिरसा में दो डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री और लुधियाना में 5.6 डिग्री, जबकि बठिंडा में 2.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया।

सिक्किम: 1,500 पर्यटकों को सेना ने बचाया

भारी बर्फबारी के चलते सिक्किम घूमने गए 1,500 पर्यटक रास्ते में फंस गए, जिन्हें सेना ने सुरक्षित निकाल लिया। खराब मौसम और कम दृश्यता के बावजूद सेना शुक्रवार से पर्यटकों को बचाने में लगी थी। ये पर्यटक नाथूला दर्रे और सांगो झील के पास उस वक्त फंस गए, जब जवाहरलाल नेहरू रोड भारी बर्फबारी के चलते जाम हो गया। ये पर्यटक करीब 300 टैक्सियों में घूमने गए थे। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी थे। सिक्किम के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड भी घने कोहरे और सर्द हवाओं की चपेट में है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: पाइपों में जमा पानी
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को भी पारे ने रिकॉर्ड कायम किया। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में इस सीजन का न्यूनतम तापमान -5.8 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपों में पानी जम गया है। यहां नए साल पर बारिश का भी अनुमान है। वहीं, लद्दाख के लेह में यह -19.1 ओर द्रास में 28.6 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे क्या: 31 और एक को भी घना कोहरा, फिर राहत के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्दी का कहर दो दिन और सताएगा। बुधवार के बाद से इसमें राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, असम और मेघालय में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में इन दिनों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है।

यह है सर्द और गंभीर सर्द दिवस
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सर्द दिवस तब होता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री कम हो जाए। दूसरा गंभीर सर्द दिवस वह होता है। जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed